MP NEWS: मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अंबेडकर सम्मान मार्च

ambedkar-honor-march-of-congress-in-madhya-pradesh

MP NEWS: मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अंबेडकर सम्मान मार्च

mp news मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अंबेडकर सम्मान मार्च

भोपाल में दिग्विजय, पटवारी, सिंघार शामिल

MP NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस आज पूरे मध्यप्रदेश में अंबेडकर सम्मान मार्च निकालेगी। भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील समेत कई नेता इसमें शामिल होंगे।

MP NEWS: कांग्रेस का अंबेडकर मार्च

सम्मान मार्च दोपहर 12 बजे से राजधानी के लिली टॉकीज चौराहे से जिंसी चौराहा तक निकाला जाएगा। अन्य जिलों में लोकल नेता इसका नेतृत्व करेंगे।दूसरी तरफ, शाह के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय पर धरना देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

MP NEWS: बीजेपी की ये मुद्दों से भटकाने की कोशिश

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी संसद और विधानसभा में मुद्दों से भटकाने की कोशिश करती है। अडानी, मणिपुर, संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बाद प्रतिपक्ष की संविधान पर चर्चा की मांग मान ली गई। डॉ. अंबेडकर के समता, समानता और न्याय के आदर्शों पर चलने की सलाह बीजेपी को रास नहीं आई। सत्ता पक्ष ने लगातार विपक्ष को बोलने से रोकने की कोशिश की। यही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर का अपमान कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी।

MP NEWS: जाने क्या कहा था शाह ने

दरअसल, 17 दिसंबर को शाम 7:45 बजे राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंबेडकर पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था- मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। हालांकि, उस वक्त वो इस संदर्भ में बात कर रहे थे कि कांग्रेस की वजह से अंबेडकर को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।