DGCA की चेतावनी: Air India पायलटों ने तय सीमा से ज्यादा उड़ाया प्लेन

air-india-pilots-violation-dgca-warning-pilot-flying-hours-air-india-news-2025

DGCA की चेतावनी: Air India पायलटों ने तय सीमा से ज्यादा उड़ाया प्लेन

dgca की चेतावनी air india पायलटों ने तय सीमा से ज्यादा उड़ाया प्लेन

air india express flight returns to hyderabad boeing 737 max8

एअर इंडिया के दो पायलटों ने तय नियमों से ज्यादा समय तक विमान उड़ाया, जिसके बाद DGCA ने एयरलाइन को चेतावनी जारी की है। यह मामला मई 2025 का है, जब बेंगलुरु-लंदन रूट पर दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में पायलटों ने निर्धारित 10 घंटे की सीमा से ज्यादा उड़ान भरी।

DGCA की कार्रवाई

जून 2025 में DGCA ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भेजा। एयरलाइन का जवाब "संतोषजनक नहीं" माना गया। अब चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होना चाहिए।

DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,

"यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा से सीधा जुड़ा मुद्दा है।"

एयर इंडिया का पक्ष

एयर इंडिया ने सफाई में कहा

बॉर्डर क्षेत्र में एयर स्पेस बंद होने से फ्लाइट को लंबा रूट लेना पड़ा, जिससे यह स्थिति बनी। अब हम पूरी तरह नियमों का पालन कर रहे हैं।

 पायलट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) क्या है?

DGCA के नियमों के अनुसार

शर्त सीमा
  1 दिन में उड़ान का समय अधिकतम 10 घंटे
  प्रत्येक उड़ान के बाद आराम कम से कम 12 घंटे
 7 दिन में अधिकतम 35 घंटे
 30 दिन में अधिकतम 125 घंटे
  365 दिन में अधिकतम 1000 घंटे

इसका मकसद है पायलट की थकान रोकना और फ्लाइट सेफ्टी सुनिश्चित करना।

सुरक्षा क्यों है बड़ा मुद्दा?

थके हुए पायलट निर्णय लेने में देरी कर सकते हैं, रनवे पर गलतियां कर सकते हैं, आपात स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो सकते हैं. इसलिए ICAO, FAA और DGCA जैसी एजेंसियां इस पर सख्त नियम बनाती हैं।

 DGCA के अधिकार क्या हैं?

DGCA भारत में उड़ान से जुड़ी हर गतिविधि की निगरानी करता है। इसमें शामिल हैं पायलट की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन, एयरलाइन के ऑपरेशनल प्रोटोकॉल, सेफ्टी ऑडिट,और ऐसे मामलों में जुर्माना, चेतावनी या लाइसेंस सस्पेंशन

air india flight emergency plane near miss ai2455 incident

क्या सीखने की जरूरत है?

एयरलाइंस को रोस्टरिंग में सावधानी बरतनी चाहिए किसी तकनीकी या एयर स्पेस समस्या की स्थिति में अल्टरनेट क्रू व्यवस्था होनी चाहिए DGCA को भी स्वतंत्र निगरानी सिस्टम और डिजिटल लॉग्स की जांच और तेज करनी चाहिए

Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।