Agriculture Minister : कृषि मंत्री कंषाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- MP में खाद ...

agriculture-minister-kanshana-press-conference-mp-fertilizer-availability

Agriculture Minister : कृषि मंत्री कंषाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- MP में खाद की कमी नहीं, आवश्यक मात्रा में कराया जा रहा उपलब्ध

agriculture minister  कृषि मंत्री कंषाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- mp में खाद की कमी नहीं आवश्यक मात्रा में कराया जा रहा उपलब्ध

मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत और कांग्रेस द्वारा सरकार पर सियासी निशाना साधने के बाद कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि- मध्यप्रदेश में खाद की कमी नहीं है। आवश्यक मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है. यूक्रेन और इजराइल में युद्ध के कारण कीमतों में उतार चढ़ाव हुआ है। नैनो यूरिया और DAP उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके अलावा मंत्री ने कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। तो वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने भी कृषि मंत्री पर पलटवार किया है जो किसान लाइन लगा के खाद के लिए परेशान हो रहे हैं वो क्या कांग्रेस ने लगवाया है। उन्होंने कहा कि आपका प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में जाकर मिला, आप मंत्री हो आपकी जिम्मेदारी है कि किसानों की समस्या दूर करें। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री कंसाना ने विपक्ष (कांग्रेस) पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है. कहा कि- विपक्ष खाद को लेकर गलत बयानबाजी कर रहा है. विपक्ष को सला है कि झूठ न फैलाएं. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आरोप लगाने की आदत बन गई है. जनता ने उन्हे आड़े हाथ लिया है. झूठे आरोप की राजनीति कर रहे हैं. ठोस सबूत हो तो पेश करें. कांग्रेस ने 50 साल देश पर राज किया, उसने किसानों के लिए क्या किया है। 41 लाख मैट्रिक टन मांग के अनुरूप 19 लाख मैट्रिक टन आ गया है।

Baba Siddique:Baba Siddique’s Security Team to Face Further Questioning by Crime Branch

संबंधित सामग्री

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

राज्य

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' की शुरुआत की, जिसमें नशा मुक्ति के दिशा में कठोर कदम उठाने की बात कही गई।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।