रेता गला, पैर काटे..अफेयर के शक में दरिंदा बना बॉयफ्रेंड

agra-boyfriend-slits-throat-cuts-legs-affair-suspicion

रेता गला, पैर काटे..अफेयर के शक में दरिंदा बना बॉयफ्रेंड

रेता गला पैर काटेअफेयर के शक में दरिंदा बना बॉयफ्रेंड

Agra boyfriend Murdered Girlfriend: कहते है रिश्ते में अगर शक जगह ले ले तो इंसान दरिंदा बन जाता है। ऐसा ही मामला आगरा से सामने आया। जिसने सभी को हैरान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

दरअसल, आगरा में एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, और उसे फेंक दिया। हत्या से पहले बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को ऑफिस बुलाया, फिर उसका गला रेत कर हत्या की। सबूत को छुपाने के लिए गर्लफ्रेंड के शव को बोरे में भरने की कोशिश की, लेकिन लाश उस बोरे में नहीं आ पाई। इसके बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड के पैरे काटे और उसे बोरे में भर दिया।फिर उसने लाश को 2 किमी दूर ले जाकर यमुना पुल पर फेंक दिया।

अफेयर का शक

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी बॉयफ्रेंड विनय राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपी बॉयफ्रेंड ने हत्या के पीछे प्रेम संबंध और जलन को कारण बताया। विनय राजपूत और मिनसी का 2 साल से अफेयर चल रहा था। पूछताछ में विनय ने बताया कि मिनसी किसी और लड़के के साथ घूमती थी, जिससे वह नाराज था। कई बार समझाने के बावजूद जब गर्लफ्रेंड नहीं मानी, तो उसने हत्या की योजना बनाई। शनिवार शाम मिनसी ने फोन कर कहा कि 6 फरवरी को उसके भाई की शादी है, वह शॉपिंग के लिए संजय प्लेस आ रही है। यहां से विनय ने उसे अपने ऑफिस बुला लिया। ऑफिस के बाकी कर्मचारी छुट्टी पर थे, जिससे कोई गवाह नहीं था। [caption id="attachment_130349" align="alignnone" width="488"]हाईवे पर बोरे में पुलिस को मिली लाश हाईवे पर बोरे में पुलिस को मिली लाश[/caption]

Agra boyfriend Murdered Girlfriend: पैर काटे, बोरे में भरी लाश

गर्लफ्रेंड मिनसी के आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में विनय ने चाकू से मिनसी का गला रेत दिया। इसके बाद उसने मिनसी के शव को बोरे में भरने के दौरान पैरों को काटे और बोरे में फिट किया। रात को ही उसने गर्लफ्रेंड की ही एक्टिवा पर शव रखा और झरना नाले के जंगल में फेंकने निकला। लेकिन जवाहर पुल पर गाड़ियां आने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और बोरा गिर गया। घबरा कर उसने शव वहीं छोड़ दिया।

CCTV में दिखा बॉयफ्रेंड

Agra boyfriend Murdered Girlfriend: मिनसी जब घर नहीं पहुंची, तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस ने 4 टीमों को लगाया और रात करीब 1 बजे हाईवे पर बोरे में लाश मिली। CCTV से पता चला कि विनय स्कूटी पर शव ले जा रहा था। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी विनय का पता लगाया और 12 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चाकू और एक्टिवा भी बरामद हुई।

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

मनोरंजन

13 देशों में भटकता रहा बचपन, पहली फिल्म हुई फ्लॉप, आज 350 करोड़ के ब्रांड की मालकिन है ये परमसुंदरी

कटरीना कैफ ने विश्व भ्रमण के बाद बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने के बावजूद, आज वह एक सफल अभिनेत्री और ब्रांड मालकिन हैं।