आगर मालवा में करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त, 2 गिरफ्तार..BJP नेता फरार

agar-malwa-ketamine-drug-bust-bjp-leader-absconding

आगर मालवा में करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त, 2 गिरफ्तार..BJP नेता फरार

आगर मालवा में करोड़ों की केटामाइन ड्रग्स जब्त 2 गिरफ्तारbjp नेता फरार

Ketamine drug seizure Agar Malwa: आगर मालवा जिले से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केटामाइन ड्रग्स की एक भारी खेप को जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना मौके से फरार हो गया है। [caption id="attachment_104759" align="alignnone" width="527"]2 आरोपी गिरफ्तार 2 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

 कैसे हुआ खुलासा?

कोतवाली पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर-बड़ौद रोड पर दो गाड़ियों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इस ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4 करोड़ 62 लाख रुपये है। [caption id="attachment_104760" align="alignnone" width="494"]करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स करीब 9 किलो केटामाइन ड्रग्स[/caption]

Ketamine drug seizure Agar Malwa: रसायन भी जब्त

केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़ी अन्य सामग्रियों को भी जब्त किया है। इनमें शामिल हैं:
  • 12 किलो अमोनियम क्लोराइड – ड्रग्स बनाने में उपयोग होने वाला रसायन
  • वैज्ञानिक उपकरण – जिससे केटामाइन तैयार किया जा रहा था
  • दो वाहन – जिनमें ड्रग्स को ले जाया जा रहा था
यह पूरा ऑपरेशन पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

 भाजपा नेता राहुल आंजना मुख्य आरोपी

इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना को बताया जा रहा है, जो तनोडिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहुल मौके से फरार हो गया था। [caption id="attachment_104763" align="alignnone" width="500"]मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना मुख्य आरोपी भाजपा नेता राहुल आंजना[/caption] अब पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है और इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है।

Ketamine drug seizure Agar Malwa: CM के साथ BJP नेता 

[caption id="attachment_104765" align="alignnone" width="602"]सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आरोपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ आरोपी[/caption] आगर मालवा से धीरप हाडा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।