AFG vs HK T20 Asia Cup: अफगानिस्तान का जीत के साथ धमाकेदार आगाज, हॉन्ग कॉन्ग 94 रन पर ढेर!

afghanistan-vs-hongkong-t20-asia-cup-2025-big-win

AFG vs HK T20 Asia Cup: अफगानिस्तान का जीत के साथ धमाकेदार आगाज, हॉन्ग कॉन्ग 94 रन पर ढेर!

afg vs hk t20 asia cup अफगानिस्तान का जीत के साथ धमाकेदार आगाज हॉन्ग कॉन्ग 94 रन पर ढेर

CAFA Nations Cup 2025: भारतीय फुटबॉल टीम की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ओमान को हराया!

अटल और उमरजई की शानदार फिफ्टी...

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 73 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने मात्र 21 गेंदों पर 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने भी 33 रन का अहम योगदान दिया। हांगकांग की ओर से गेंदबाजी में किंचित शाह और आयुष शुक्ला ने 2-2 विकेट हासिल किए।

उमरजई का रिकॉर्ड...

अजमतुल्लाह उमरजई को उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और इस तरह वे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले अफगानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मोहम्मद नबी के 21 गेंदों में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ा।

हांगकांग की पारी बुरी तरह फ्लॉप...

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने केवल 22 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। बाबर हयात ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने संघर्ष दिखाया और 43 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। अन्य बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 94 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी और गुलबदीन नाइब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी।

हॉन्ग कॉन्ग

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, निजाकत खान, मोहम्मद ऐजाज खान, किंचित शाह, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल और एहसान खान।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।