MP NEWS : सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन

action-of-cm-mohan-yadav

MP NEWS : सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन

mp news  सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन

चंबल रेंज के IG, DIG और कटनी, दतिया के SP हटाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा एक्शन लेते हुए चंबल रेंज के आईजी व डीआईजी, साथ ही दतिया और कटनी के पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कदम उस समय उठाया गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित दतिया एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के बीच खुलेआम बहस और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सीएम ने जारी किया आदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में एसपी, आईजी और डीआईजी के बीच हुए विवाद के चलते तीनों अधिकारियों को हटा दिया गया है. यह विवाद पब्लिक और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच हुआ. इससे हुई विभाग की किरकिरी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दतिया जिले के एसपी, चंबल रेज के आईजी और डीआईजी को हटाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर तीनों को हटाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सीएसपी के साथ नाम जुड़ने के बाद विवादों में चल रहे कटनी एसपी अभिजीत रंजन को भी हटा दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दिए निर्देश

दतिया एयरपोर्ट पर हुए जिले के एसपी, रेंज आई और डीआईजी के बीच हुई बहस की खबर मुख्यमंत्री तक पहुंची. पब्लिक स्पेस में हुई इस बहस की खबर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तीनों को हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है. इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं.

इसलिए हुआ एक्शन

कटनी एसपी अभिजीत रंजन का नाम जिले की सीएसपी के साथ लगातार जुड़ रहा था. इसको लेकर सीएसपी के पति तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा द्वारा एसपी पर उन्हें जान से मारने तक के आरोप लगाए जा चुके हैं. एक दिन पहले ही तहसीलदार ने आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने सीएसपी आवास पर उनके परिवारवालों के साथ मारपीट की है. पुलिस ने महिलाओं और 8 साल के बेटे के साथ थाने में मारपीट की. आरोप है कि पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर किया है.

10 अधिकारियों का हुआ तबादला-

कटनी एसपी अभिजीत रंजन को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया. दतिया एसपी वीरेन्द्र कुमार को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया. सागर आईजी प्रमोद वर्मा को जबलपुर आईजी बनाया गया. चंबल आईजी सुशांत कुमार सक्सेना को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया. चंद्रशेखर सोलंकी को इंदौर आईजी विसबल से सागर आईजी बनाया गया. उन्हें जेएनपीए सागर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. आईजी छिंदवाड़ा सचिन अतुलकर को चंबल जोन का आईजी बनाया गया. डीआईजी चंबल रेंज कुमार सौरभ को आईजी अजाक पुलिस मुख्यालय भेजा गया. सागर डीआईजी सुनील कुमार जैन को डीआईजी चंबल रेंज बनाया गया. पहली बटालियन, इंदौर के कमांडेंट सूरज वर्मा को दतिया एसपी बनाया गया. पुलिस उपायुक्त, इंदौर अभिनव विश्वकर्मा को कटनी एसपी बनाया गया.

Read More :- 10 साल के बच्चों ने चढ़ा एवरेस्ट बेस कैंप! 5364 मीटर की ट्रेकिंग, हर दिन 9 घंटे पैदल चले

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।