Abhishek Sharma Fined: SRH की जीत के बाद अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना!

abhishek-sharma-fined-25-per-cent-of-his-match-fees-as-punishment

Abhishek Sharma Fined: SRH की जीत के बाद अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना!

abhishek sharma fined srh की जीत के बाद अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना

Abhishek Sharma Fined: बीते दिन IPL 2026 का छठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर IPL में पहली जीत दर्ज की। लेकिन इसी के साथ अभिषेक शर्मा की मुश्किले बढ़ गई। उन पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन करने को लेकर उन पर जुर्माना लगाया गया है।

अभिषेक शर्मा को BCCI ने दी सजा

गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से उन्हें अपनी मैच फीस का 25% जुर्माने के तौर पर देना होगा। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। रेफरी के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने IPL की अचार संहिता के आर्टिकल 2.3 का उल्लघंन किया है। इस आरोप को अभिषेक ने स्वीकार कर लिया है। इसकी वजह आगे कोई सुनवाई नहीं हुई। यह आर्टिकल आमतौर पर मैच के दौरान अपमानजनक या 'अनुचित व्यवहार' या खेल भावना के विपरीत कमेंट्स या इशारों से संबंधित होता है।

कैच आउट होने पर जताई थी नाराजगी

अभिषेक शर्मा कल फिफ्टी नहीं बना सके। कहा जा रहा है कि, अभिषेक ने कैच आउट होने पर थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल अभिषेक को ब्लेसिंग मुजरबानी ने धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अभिषेक ने पुल शॉट खेला। गेंद डीप स्क्वेयर लेग की ओर गई, जहां बाउंड्री पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती तेजी से अपने दाईं ओर भागे, नीचे झुककर शानदार डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया। लेकिन यह कैच रिप्ले करने पर साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से जांच करने के बाद क्रिकेटर को आउट करार दिया। हालांकि,अभिषेक इस फैसले से संतुष्ट नही थे, वो गुस्से में मैदान के बाहर चले गएं।

IPL के निमय के मुताबिक

इंडियन प्रीमियर लीग में लेवल-1 के उल्लघंन के मामले में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम फैसला माना जात है, इसमें खिलाड़ी के विरोध करने का विकल्प नहीं है। नियम के अनुसार, अगर कोई प्लेयर एक निश्चत समय सीमा के भीतर 4 या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट जमा कर लेता है, तो उसे सजा के तौर पर एक या उससे अधिक मैच से बैन कर दिया जाता है।

SRH की इस सीजन में पहली जीत

IPL 2026 का छठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराकर IPL में पहली जीत दर्ज की। यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 226 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी KKR टीम ने 16 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई और उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। KKR Vs SRH IPL 2026   Also Read- KKR Vs SRH IPL 2026: SRH ने KKR को हराकर IPL 2026 में पहली जीत दर्ज की

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।