
NM Bulletin: 9 बजे की 9 बड़ी खबरें
1. शपथ ग्रहण अब 9 जून को
मोदी सरकार का शपथ ग्रहण अब 9 जून की शाम 6 बजे हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे।
2. स्टॉक मार्केट में गिरावट पर बड़ा आरोप
NM Bulletin: राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 4 जून रिजल्ट डे पर स्टॉक मार्केट में गिरावट पर बड़ा आरोप लगाया। राहुल ने कहा, ‘ये बहुत बड़ा घोटाला है, इसकी जेपीसी जांच होनी चाहिए।
Read More:
Read More: Prime Minister 2024: बड़ी कठिन है डगर मोदी की ? JDU और TDP ने किस मंत्रालय की कर दी मांग!
3. कंगना को पड़ा थप्पड़
कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा। CISF की जवान कंगना के किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी।
4. NM Bulletin: MP सांसद रात तक जाएंगे दिल्ली
मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित सभी 29 सांसद रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। सभी सांसद कल यानी 7 जून को संसदीय दल की बैठक में शामिल होंगे।
5. इंदौर से दुबई-शारजाह जाने के लिए रखी नई शर्त
प्रदेश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से दुबई-शारजाह जाने के लिए नई शर्त रखी गई है। अब रवाना होते समय ही रिटर्न टिकट भी लेना पड़ेगा।
6. कैलाश विजयवर्गीय ने कि राहुल गांधी की तारीफ
मप्र सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी की तारीफ की है। एक वीडियो में वे ये कहते नजर आ रहे हैं – ‘राहुल जी ने बहुत मेहनत की है। उसी का उन्हें फायदा मिला
7. NM Bulletin: तालाब में डूबी बच्ची
MP के छतरपुर में एक बच्ची के तालाब में डूबने के ममला सामने आया है जहां बच्ची को डूबता देख संजू रैकवार नाम के एक युवक ने उसे बचाया है।
8. बस अनियंत्रित होकर पलटी
छतरपुर जिले में एक बस अनियंत्रित होकर अचानक पलटी गयी..जिसमें करीब 15 से 20 यात्री घायल बतायें जा रहें है। जानकारी के अनुसार 5 से 10 यात्रीं गंभीर रूप घायल हुए हैं।
9. नवजात को नाले में फेंका
NM Bulletin: डबरा में एक मां ने नवजात को नाले में फेंक दिया। बच्चे की मौत हो चुकी है। वहीं सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।