Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs PAK World Championship: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs PAK World Championship: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!

Hema Gupta September 17, 2025

IND vs PAK World Championship: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आमना – सामना होगा। जापान के टोक्यो नेशनल स्टेडियम में हो रहे इस इवेंट में नीरज ग्रुप – A में और अरशद नदीम ग्रुप – B में खेलेंगे। यानी दोनों खिलाड़ी अलग – अलग समय पर थ्रो करेंगे।

डिफेंडिंग चैंपियंस की भिड़ंत…

वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो किया था। वहीं अरशद नदीम पेरिस ओलिंपिक चैंपियन हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। उसी इवेंट में नीरज से सिल्वर मेड हासिल किया था।

India vs Pakistan in World Athletics Championship tomorrow.

Neeraj Chopra takes on Arshad Nadeem. 🚨 pic.twitter.com/460Mk89N2z

— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) September 16, 2025

नीरज का सुनहरा इतिहास इस स्टेडियम से जुड़ा..

यह वही स्टेडियम है, जहां नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उस समय अरशद पांचवें स्थान पर रहे थे।

नीरज ने तोड़ा 90 मीटर का बैरियर..

नीरज ने इस साल फरवरी में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था।

Neeraj Arshad Nadeem Statement

सर्जरी के बाद पहली बार मैदान पर अरशद..

अरशद नदीम ने जुलाई में पैर की सर्जरी कराई थी और डायमंड लीग से बाहर रहे थे। उन्होंने वापसी करते हुए एशियन चैंपियनशिप, कोरिया में 86.40 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था।

सिर्फ नीरज-नदीम ही नहीं, और भी दावेदार..

गोल्ड की रेस में जर्मनी के जुलियन वेबर, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशहॉर्न वाल्कॉट और जापान के युता साकियामा भी शामिल हैं।

फाइनल में जाने के नियम…

फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को 84.50 मीटर का थ्रो करना होगा। कम से कम 12 एथलीट्स को फाइनल में एंट्री मिलेगी। अगर ज्यादा खिलाड़ी यह दूरी पार कर लेते हैं तो सभी को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

कैसे शुरू हुआ ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’?

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद सपना देखा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास एथलेटिक्स इवेंट्स हों। उसी सपने को साकार करते हुए यह टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया गया, जिसमें 12 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने भाग लिया।

90 मीटर क्लब में शामिल हो चुके हैं नीरज…

इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 90.23 मीटर का थ्रो कर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा थ्रो है। अब तक केवल जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर के साथ उनसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

Witnessed a historic moment at the “Neeraj Chopra Classic – 2025” at Bengaluru’s Kanteerava Stadium today, alongside Hon’ble Governor Shri Thawarchand Gehlot.

Proud to see @Neeraj_chopra1, 2-time Olympic medalist & World No. 1, emerge champion in this international javelin… pic.twitter.com/Z9t8S801pw

— Siddaramaiah (@siddaramaiah) July 5, 2025

Neeraj finishes on top!

Our Golden boy does it again with a sensational throw of 86.18m to claim the top spot at the Neeraj Chopra Classic 2025.

Your relentless spirit keeps the tricolour flying high! pic.twitter.com/spuDgD4ktl

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 5, 2025

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi:17 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: मोदी आज रखेंगे पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला-गुजरात के कांडला पोर्ट से सीधे विदेश एक्सपोर्ट होंगे धार में बने कपड़े,3 लाख रोजगार मिलेंगे

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.