Neeraj Chopra Created History: नीरज का सबसे लंबा थ्रो, दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर भाला...

neeraj-chopra-90-23m-throw-doha-diamond-league

Neeraj Chopra Created History: नीरज का सबसे लंबा थ्रो, दोहा डायमंड लीग में फेंका 90.23 मीटर भाला...

neeraj chopra created history नीरज का सबसे लंबा थ्रो दोहा डायमंड लीग में फेंका 9023 मीटर भाला

Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें…

पहले प्रयास में शानदार शुरुआत, दूसरा थ्रो रहा अमान्य..

नीरज ने प्रतियोगिता की शुरुआत 88.44 मीटर के थ्रो से की। उनका दूसरा प्रयास अमान्य रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 90.23 मीटर भाला फेंक दिया।

जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में बदल दी तस्वीर...

नीरज चोपड़ा के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर की दूरी तय कर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरे स्थान पर ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर का थ्रो किया।

गुलवीर और पारुल का प्रदर्शन..

जेवलिन के अलावा भारतीय एथलीटों ने अन्य इवेंट्स में भी भाग लिया: 1. गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13:24.32 मिनट के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। 2. पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज में 9:13.39 मिनट में दौड़ पूरी कर छठा स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई...

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नीरज को बधाई दी। उन्होंने लिखा "शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत खुश और गौरवान्वित है।"

90 मीटर पार करने वाले तीसरे एशियाई..

नीरज चोपड़ा 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले तीसरे एशियाई एथलीट बन गए हैं: 1. अरशद नदीम (पाकिस्तान) – 92.97 मीटर (पेरिस ओलिंपिक 2024) 2. चाओ-त्सुन चेंग (चीनी ताइपे) – 91.36 मीटर (एशियन चैंपियनशिप 2017) 3. नीरज चोपड़ा (भारत) – 90.23 मीटर (दोहा डायमंड लीग 2025) वहीं, नीरज अब इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के 25वें जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

पिछले सीजन में भी रहे थे बेहद करीब..

डायमंड लीग 2024 के फाइनल में भी नीरज सिर्फ 0.01 मीटर से गोल्ड मेडल चूक गए थे। उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो किया था, जबकि ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 87.87 मीटर का थ्रो कर खिताब जीत लिया था।

संबंधित सामग्री

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

राज्य

किसानों के लिए लगातार काम कर ही सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- नई तकनीकों का लाभ उठाएं अन्नदाता

 हरदा जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए सीएम. डॉ. यादव

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

राज्य

केंद्र सरकार ने की टैक्स डिवोल्यूशन की अतिरिक्त किश्त जारी

 मध्यप्रदेश के लिए 8010 करोड़ रुपए शामिल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

राज्य

सागर में खजाने की अफवाह पर बवाल: टाइगर रिजर्व में खुदाई रोकने पहुंची पुलिस पर 2000 ग्रामीणों का पथराव

मध्य प्रदेश के सागर जिले में खजाने की अफवाह के कारण भीड़ ने जंगल में खुदाई की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिससे तनाव बढ़ा और पथराव हुआ।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

राज्य

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शुभारंभ

भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली और मुंबई के लिए तीन दैनिक उड़ानें संचालित होंगी।