पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी हिंसा और EVM खराबी की घटनाएं

बंगाल में चुनावी हिंसा और EVM खराबी

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी हिंसा और EVM खराबी की घटनाएं

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों में हिंसा और EVM खराबी की खबरें। बंगाल में BJP और TMC के बीच झड़पें, अमित शाह ने भी जानकारी ली।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी हिंसा और evm खराबी की घटनाएं

पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आई हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई। 

सुवेंदु से मारपीट

दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से BJP कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। जिसका वीडियो भी सामने आया जिसमें सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। इधर मुर्शिदाबाद में BJP और TMC कार्यकर्ताओं में पथराव हुआ। हालातों पर काबू पाने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए। 

EVM खराब

इसके बाद AJUP के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। वहीं मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा हो गया। लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया। इस बीच पूरे प्रदेश में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है।

नतीजा 4 मई को

प. बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। प्रदेश की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा। इधर, अमित शाह कोलकाता में भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम में वोटिंग से जुड़ी जानकारी ली।

संबंधित सामग्री

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

उत्तराखंड

मसूरी में चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सुनील उनियाल ने पेश की दावेदारी

मसूरी में चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा ने अपनी दावेदारी पेश की और विकास परियोजनाओं पर जोर दिया।

“बंगाल में भाजपा के पक्ष में ‘एकतरफा माहौल”, हरियाणा CM सैनी ने किया दावा

हरियाणा

“बंगाल में भाजपा के पक्ष में ‘एकतरफा माहौल”, हरियाणा CM सैनी ने किया दावा

Haryana CM Naib Saini claims a visible pro-BJP wave in West Bengal and anticipates a similar rise in Punjab, citing public dissatisfaction with current governments.