नोएडा की सड़कों पर डिशुम-डिशुम, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

violent-brawl-erupts-on-noida-streets-two-groups-clash-with-sticks-and-clubs

नोएडा की सड़कों पर डिशुम-डिशुम, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

नोएडा की सड़कों पर डिशुम-डिशुम दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Noida street fight: नोएडा में बीच सड़क पर मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा गया। मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की, वहीं बीच सड़क पर झगड़े के कारण कुछ वक्त के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। 

कबाड़ के सामान को लेकर विवाद

पुलिस ने बताया कि यह घटना 13 दिसंबर का है सेक्टर 76 के पास सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में 2 पक्षो में मारपीट हुई थी। जांच में सामने आया है कि रोहित कुमार, निवासी झुग्गी-झोपड़ी सेक्टर-101, अपने 2 साथियों के साथ कबाड़ का सामान बेचने के लिए सेक्टर-49 की एक कबाड़ी की दुकान पर गया था। इसी दौरान कबाड़ के सामान की तौल कम-ज्यादा होने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। [caption id="attachment_122926" align="alignnone" width="583"]कबाड़ के सामान को लेकर विवाद कबाड़ के सामान को लेकर विवाद[/caption]

Noida street fight: दोनों पक्षों पर कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि कबाड़ी सुमित शर्मा निवासी बरौला और उसके साथी शमसाद अंसारी निवासी नया गांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष के रोहित कुमार समेत 3 लोगों के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

Hapur Bus Stand Clash: धौलाना बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 घायल

Hapur Bus Stand Clash: हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ रेफर किया गया है।
इरशाद, घायल
इरशाद, घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार

बिहार में तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए नई पहल, CM ने कि कई घोषणाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तकनीकी और औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और नए निवेश की घोषणा की।

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

छत्तीसगढ़

Girl body found hanging: पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव!

A girl's body was discovered hanging from a tree in Ramanujganj, causing panic in the area. Police are investigating whether it was a suicide or murder.

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

देश-विदेश

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, मुंबई में 2 सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से किया हमला

मुंबई के मीरा रोड में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया। आरोपी के पास से ISIS से जुड़ी सामग्री मिली।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

फाइनेंस

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, वैश्विक अनिश्चितताओं में वृद्धि

शेयर बाजार ने आज गिरावट दर्ज की, सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76886.91 पर और निफ्टी 97.00 अंक गिरकर 23995.70 पर बंद हुआ।