उन्नाव रेप पीड़िता को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक,...

unnao-rape-victim-relief-supreme-court-stays-high-court-order-sengar-bail-suspended

उन्नाव रेप पीड़िता को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, सेंगर की जमानत सस्पेंड

उन्नाव रेप पीड़िता को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक सेंगर की जमानत सस्पेंड

Unnao Rape Case Update: उन्नाव रेप केस में पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता को बड़ी राहत देते हुए हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच CBI की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसने उन्नाव रेप केस में BJP से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा को सस्पेंड करते हुए जमानत दे दी थी।

हाई कोर्ट के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें 2017 के उन्नाव रेप केस में नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में BJP से निकाले गए नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सज़ा को सस्पेंड कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने CBI की अपील पर सेंगर को नोटिस भी जारी किया है। उन्नाव रेप पीड़िता को बड़ी राहत

Unnao Rape Case Update: 4 हफ्ते बाद होगी सुनवाई

बता दे कि, मामले में 4 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को जमानत दी थी।जमानत के खिलाफ CBI ने सुप्रीम कोर्ट में 3 दिन पहले याचिका लगाई । सोमवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस JK माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की करीब 40 मिनट तक दलीलें सुनीं गई।

महिलाओं और पुलिस की झड़प

Unnao Rape Case Update: सुनवाई से पहले पीड़ित के समर्थन में प्रदर्शन कर रहीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस उन्हें जीप में बैठाकर ले गई। वहीं कोर्ट के आदेश के बाद महिला कार्यकर्ता योगिता भैयाना ने कहा- सत्यमेव जयते। हमें कोर्ट से इस आदेश की उम्मीद थी।  कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा - हम चाहते हैं कि बच्ची को न्याय मिले। हर बलात्कारी को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए।

संबंधित सामग्री

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की; VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़

बस्तर में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, ग्रामीणों ने पास्टर की पिटाई की; VIDEO वायरल

बस्तर के रेटावंड गांव में धर्मांतरण के आरोप पर ग्रामीणों ने एक पास्टर की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Riyan Video Viral Controversy: रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने का वीडियो वायरल..

खेल

Riyan Video Viral Controversy: रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने का वीडियो वायरल..

Riyan Parag, captain of Rajasthan Royals, was caught vaping in the dressing room during an IPL match, potentially facing penalties.

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

मनोरंजन

Akshay Kumar Dance Viral: हाई हील्स पहनकर जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Bollywood star Akshay Kumar is trending for his dance in high heels on the song ‘Laal Pari’, during a game show. His upcoming film ‘Welcome to the Jungle’ releases in 2026.

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

मनोरंजन

फोटो लेने पर करिश्मा ने पैपाराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल...

Karishma Kapoor, while on the set of 'India's Best Dancer' Season 5, warned paparazzi against excessive zooming and inappropriate video capturing.