5 दिनों में तीसरी बार जम्मू-कश्मीर में मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट पर सेना

third-pakistani-drone-sighting-jammu-kashmir-5-days-army-high-alert

5 दिनों में तीसरी बार जम्मू-कश्मीर में मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, हाई अलर्ट पर सेना

5 दिनों में तीसरी बार जम्मू-कश्मीर में मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन हाई अलर्ट पर सेना

Pakistani Drones Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पास एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन नजर आए। पांच दिनों में तीसरी बार संदिग्ध ड्रोन नजर आए। सेना ने ड्रोन नजर आते ही उस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ लौट गया। 

बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान की ड्रोन्स की गतिविधि बढ़ गई है। लिहाजा पाकिस्तान से लगी बॉर्डर पर सैनिकों को हाई अलर्ट रखा गया है। 

फिर मंडराया ड्रोन 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और सांबा में गुरुवार शाम को रामगढ़ सेक्टर में LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने अपने एंटी-अनमैन्ड एरियल सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन नियमित निगरानी के दौरान नजर आए। पुंछ में एक ड्रोन देखा गया। इसी तरह, रामगढ़ सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक और ड्रोन नजर आया।  [caption id="attachment_128449" align="alignnone" width="555"]LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे[/caption]

Pakistani Drones Jammu Kashmir: पांच दिनों में तीसरी घटना

पिछले पांच दिनों में यह तीसरी घटना है। इससे पहले, 13 जनवरी को राजौरी जिले में 2 बार संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए। इसके बाद सेना ने फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर लौट गए थे। वहीं 11 जनवरी को नौशेरा सेक्टर, धरमसाल सेक्टर, रियासी, सांबा और पुंछ के मंकोट सेक्टर में एकसाथ 5 ड्रोन स्पॉट किए गए लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए सेना ने LoC पर निगरानी और चौकसी और बढ़ा दी है। https://youtube.com/shorts/QV1IwWMQ8js?si=LaoYgYQr31PMtSxJ

3 किलो वजन का IED बरामद 

बता दे कि, इससे पहले 15 जनवरी को ही सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी के काकोरा गांव में एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान करीब 3 किलो वजन का संदिग्ध IED बरामद किया। खुफिया सूचना पर तलाशी ली गई थी। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद IED को नष्ट कर दिया।

गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

Pakistani Drones Jammu Kashmir: दरअसल, देश में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इन ड्रोन्स का इस्तेमाल सीमा पर सेना की पोजिशन जानने या फिर आतंकियों के लिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने के लिए किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।