पुणे में भीषण सड़क हादसा:ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 8 की मौत, 20 घायल

pune-road-accident-truck-collision-8-dead-20-injured

पुणे में भीषण सड़क हादसा:ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 8 की मौत, 20 घायल

पुणे में भीषण सड़क हादसाट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर अब तक 8 की मौत 20 घायल

Pune road accident: पुणे के बाहरी इलाके में मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। नवले ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने अचानक अनियंत्रित होकर पांच से छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई वाहन आग की लपटों में घिर गए। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही सेकेंड में आग ने आसपास के वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया था, जिसे बाद में धीरे-धीरे सामान्य किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में पांच लोग कार सवार थे, जबकि ट्रक और कंटेनर के दोनों ड्राइवरों की भी मौत हो गई। कुछ घायलों को गंभीर अवस्था में पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। [caption id="attachment_116773" align="alignnone" width="536"]8 की मौत, 20 घायल 8 की मौत, 20 घायल[/caption]

टक्कर के बाद लगी आग

यह दर्दनाक घटना पुणे-नासिक हाईवे के भोरगांव इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने खड़ी और धीमी गति से चल रही गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक कार दो कंटेनरों के बीच बुरी तरह फंस गई और तुरंत आग लग गई। कुछ ही क्षणों में आग ने आसपास की कारों और वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। Read MOre: Kanker: NH-30 पर भयानक सड़क हादसा, 4 दोस्त कार में जिंदा जले पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मृतकों की पहचान की जा रही है। कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे पहचान में कठिनाई हो रही है। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। [caption id="attachment_116774" align="alignnone" width="550"]ट्रैफिक पूरी तरह बाधित ट्रैफिक पूरी तरह बाधित[/caption]

Pune road accident: मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “पुणे के नवले ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” सीएम ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए और दुर्घटना के कारणों की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए।

संबंधित सामग्री

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

उत्तर प्रदेश

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

1 मई 2026 से भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि हुई, 19 किलो सिलेंडर 993 रुपये महंगा हुआ।

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम विवाद, TMC का आरोप - BJP-चुनाव आयोग कर रहा छेड़छाड़

देश-विदेश

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम विवाद, TMC का आरोप - BJP-चुनाव आयोग कर रहा छेड़छाड़

कोलकाता में TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के आरोप लगाए, दावा किया कि चुनावी धांधली का प्रयास हो रहा है। CM ममता बनर्जी ने स्थिति की समीक्षा की।

Guna Farmer Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत...

मध्य प्रदेश

Guna Farmer Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत...

A farmer named Pooran Singh was killed in a road accident in Guna when a truck hit his motorcycle. His son-in-law was injured.

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

उत्तराखंड

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

हरिद्वार में 12 साल के बच्चे की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई। बच्चे का शव नदी में मिला और पुलिस ने शव को बरामद किया।

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।