PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

pm-modi-inaugurates-8-new-railway-stations-puducherry-tamil-nadu

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

pm मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

PM Modi Tamilnadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी दौरे के दौरान 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुडुचेरी आना उनके लिए सम्मान की बात है और यह संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने इसी धरती से राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। 

PM ने दी करोड़ो की सौगात

PM ने दी करोड़ो की सौगात

पुडुचेरी में PM मोदी ने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में ही 8 नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, 3 नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मदुरै में सभा को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है।

PM Modi Tamilnadu: मंदिर गए PM

इसके बाद पीएम मोदी मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर गए। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और दंडवत प्रणाम किया। मंदिर के पुजारियों ने पीएम मोदी को भगवान की तस्वीर भेंट की।

[caption id="attachment_137929" align="alignnone" width="1173"]PM ने किया दंडवत प्रणाम PM ने किया दंडवत प्रणाम[/caption]

8 स्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा अभी 9 वंदे भारत ट्रेन और 9 अमृत भारत ट्रेनें राज्य के लोगों को फायदा पहुंचा रही हैं। चेन्नई की कोच फैक्ट्री में ये बन रही हैं जो मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रह है। अमृत भारत स्टेशन के तहत 8 स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है, इससे इनको नई पहचान मिलेगी। साथ ही आकाशवाणी के रेडियो स्टेशन का उद्घाटन करके बहुत खुशी हुई, ये आज से आपकी सेवा में हैं।

PM का तंज

प्रधानमंत्री ने कहा कुछ लोग तमिलनाडु में सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं। जब वे NDA की विशाल रैली देखेंगे, तो उनके सपने बुरे सपने में बदल जाएंगे। लोग जानते हैं कि चुनाव राज्य के लिए निर्णायक मोड़ हैं। तमिलनाडु ने अपना मन बना लिया है। जनता ने फैसला कर लिया है।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50