3 दिन के गुजरात दौरे पर PM, सोमनाथ के किए दर्शन, बोले - कई ताकतें बांटने की कोशिश में लगी

pm-modi-3-day-gujarat-tour-somnath-darshan-divisive-forces

3 दिन के गुजरात दौरे पर PM, सोमनाथ के किए दर्शन, बोले - कई ताकतें बांटने की कोशिश में लगी

3 दिन के गुजरात दौरे पर pm सोमनाथ के किए दर्शन बोले - कई ताकतें बांटने की कोशिश में लगी

PM Modi Somnath Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के गुजरात दौरे पर है। 10 जनवरी को PM मोदी सीधे सोमनाथ पहुंचे। वहां उन्होंने सोमनाथ के दर्शन करने के साथ लेजर शो भी देखा। PM माेदी अपने 3 दिन के दौरे में राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर भी पहुंचेंगे।

पीएम ने बजाया ढोल 

सोमनाथ दौरे को लेकर दीपोत्सव जैसा माहौल है। प्रधानमंत्री का स्वागत करने और उनकी एक झलक पाने के लिए सोमनाथवासियों सहित देश भर से आए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। रात को हुए ड्रोन शो में सोमनाथ के साहस, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। पीएम ने मंदिर के बाहर ढोल (चेंदा) बजाया. प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाया, जलाभिषेक किया। फिर आरती की। इस दौरान पीएम के माथे पर त्रिपुंड लगाया हुआ था। 

PM के सोमनाथ दौरे की तस्वीरें

[caption id="attachment_127537" align="alignnone" width="562"]PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की आरती PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की आरती[/caption]

प्रधानमंत्री का स्वागत

[caption id="attachment_127540" align="alignnone" width="560"]PM ने बजाया डमरू PM ने बजाया डमरू[/caption] [caption id="attachment_127541" align="alignnone" width="562"]PM ने देखा ड्रोन शो PM ने देखा ड्रोन शो[/caption]

सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल

PM Modi Somnath Gujarat: सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने को लेकर पीएम ने कहा - उस वक्त आंतकाई सोच रहे थे कि वे जीत गए हैं, लेकिन आज भी सोमनाथ मंदिर में फहरा रही ध्वजा बता रही है कि हिंदुस्तान की ताकत क्या है। लेकिन दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में वे ताकतें मौजूद हैं, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का विरोध किया था।

PM ने नेहरू का नाम लिए बिना किया जिक्र

पीएम मोदी ने नेहरू का नाम लिए बिना कहा कि जब सरदार पटेल ने सोमनाथ के पुनर्निर्माण की शपथ ली तो उन्हें भी रोकने की काफी कोशिश की गई। बता दे कि, 1951 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के शामिल होने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आपत्ति जताई थी।

PM Modi Somnath Gujarat: PM की बड़ी बातें

PM मोदी ने कहा - हमें आज भी सावधान रहना है, एकजुट रहना है। ऐसी ताकतों से सावधान रहना है, जो हमें बांटनें की कोशिशों में लगी हुई हैं। आज हर देशवासी के मन में विकसित भारत को लेकर भरोसा है। भारत अपने गौरव को नई बुलंदी देगा। हम गरीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई को जीतेंगें।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।