Delhi : जल्द लागू होगी नई आबकारी नीति, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

new-excise-policy-will-be-implemented-soon-in-delhi

Delhi : जल्द लागू होगी नई आबकारी नीति, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

delhi  जल्द लागू होगी नई आबकारी नीति सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

New excise policy in Delhi : सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति से नहीं होगा समझौता

New excise policy in Delhi : दिल्ली में नई आबकारी नीति (Excise Policy) जल्द लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुरानी आबकारी नीति को भ्रष्ट, पक्षपातपूर्ण और जनविरोधी बताते हुए कड़ी आलोचना की।

30 जून तक बनेगा नई आबकारी नीति का प्रारूप

नई आबकारी नीति को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति 30 जून तक प्रस्ताव तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीति जनता की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। समिति अन्य राज्यों की आबकारी नीतियों की समीक्षा कर रही है, ताकि दिल्ली में एक पारदर्शी और जिम्मेदार नीति लागू की जा सके।

रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर साधा निशाना

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा:

पुरानी आबकारी नीति का मकसद जनता की भलाई नहीं, बल्कि चहेती कंपनियों को अनुचित लाभ देना था। इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ, बल्कि सामाजिक ढांचे को भी चोट पहुंची। भ्रष्टाचार के चलते कई पूर्व मंत्री जेल गए।”

पर्यटकों के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सर्विस

इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. जल्द ही सरकार प्रधानमंत्री संग्रहालय से युद्ध स्मारक तक पर्यटकों को घुमाने के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी. इसके लिए खास बसें होंगी. बसों को अलग रंग-रूप तय किया जाएगा. जुलाई में पर्यटन विभाग ने ये सेवा शुरू करेगा. एक अधिकारी ने बताया कि हम प्रधानमंत्री संग्रहालय से वॉर मेमोरियल तक पर्यटकों को घुमाने की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं.

कितना होगा बस का किराया?

बात करें बस के किराए की तो वयस्कों के लिए 500 रुपये और छह से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए 300 रुपये किराया होगा. एक खास बात और ये है कि बस में एक गाइड भी होगा. जो लोगों को उन जगहों की जानकारी देगा, जहां उन्हें ले जाया जाएगा. ये बसें डीटीसी से किराए पर ली जाएंगी. इसके साथ ही सरकार सुबह स्कूल पिकनिक के लिए बस का इस्तेमाल करने की भी योजना बना रही है.

Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला, वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!

संबंधित सामग्री

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मध्य प्रदेश

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मंदसौर के होटल में पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। होटल में जमकर मारपीट हुई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और  गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस ने ऋषिकेश के पास ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशे में वाहन चलाने और हुक्का पीने पर 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया।

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

देश-विदेश

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में फंस गई और लखनऊ में सुरक्षित उतरी। पायलट और राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

मनोरंजन

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Actress Celina Jaitly is in the news for her personal struggles, including her ongoing divorce and the recent arrest of her brother in UAE.

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली भाग लिया और सामाजिक समरसता और संस्कारों की प्रशंसा की।