मोदी जर्मन चांसलर वार्ता गांधीनगर: मोदी- जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता शुरू,...

modi-german-chancellor-meet-talks-begin-in-gandhinagar

मोदी जर्मन चांसलर वार्ता गांधीनगर: मोदी- जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता शुरू, अहमदाबाद में साथ उड़ाई पतंग

मोदी जर्मन चांसलर वार्ता गांधीनगर मोदी- जर्मन चांसलर की द्विपक्षीय वार्ता शुरू अहमदाबाद में साथ उड़ाई पतंग

मोदी जर्मन चांसलर वार्ता: सोमवार की सुबह अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में कुछ खास थी. शांति, सादगी और संवाद तीनों एक साथ नजर आए, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज आश्रम परिसर पहुंचे। दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और चरखे के सूत के साथ गांधी की विचारधारा को श्रद्धांजलि दी।

मोदी जर्मन चांसलर वार्ता: साबरमती में शांति और संवाद का संदेश

साबरमती आश्रम के भ्रमण के बाद चांसलर मर्ज ने विजिटर बुक में जो शब्द लिखे, वे सिर्फ औपचारिक टिप्पणी नहीं थे, बल्कि मौजूदा वैश्विक हालात में गांधी के विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हैं.  उन्होंने लिखा कि अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा में गांधी का विश्वास आज भी दुनिया को रास्ता दिखा सकता है। उनके अनुसार, न्याय और संवाद को बढ़ावा देने वाली यह सोच आज पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है. Also Read-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया फैसला.. हर मंगलवार होगी जनसुनवाई

मोदी जर्मन चांसलर वार्ता: साथ में उड़ाई पतंग

आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का रंग-बिरंगा माहौल था। सात दिन तक चलने वाले इस उत्सव में पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने साथ मिलकर पतंग उड़ाई। यह दृश्य केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भारत-जर्मनी संबंधों में आत्मीयता और अनौपचारिक जुड़ाव का प्रतीक भी बना।

गांधीनगर में अहम बैठक

पतंग महोत्सव के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से गांधीनगर के महात्मा मंदिर तक मेट्रो से रवाना हुए। यहीं पर मोदी और मर्ज के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हुई, जिसमें भारत-जर्मनी के रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग पर चर्चा होनी है. गुजरात दौरे का यह तीसरा और अंतिम दिन है, लेकिन इसकी राजनीतिक और कूटनीतिक गूंज दूर तक जाने वाली है।  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।