लुधियाना में ऑटो ड्राइवर को 25 लाख की लॉटरी, 50 रुपए की टिकट पर निकला बड़ा इनाम

ludhiana-auto-driver-lottery-25-lakh

लुधियाना में ऑटो ड्राइवर को 25 लाख की लॉटरी, 50 रुपए की टिकट पर निकला बड़ा इनाम

लुधियाना में ऑटो ड्राइवर को 25 लाख की लॉटरी 50 रुपए की टिकट पर निकला बड़ा इनाम

दोस्त के साथ मिलकर खरीदी थी टिकट

ludhiana auto driver lottery 25 lakh: पंजाब के लुधियाना में एक ऑटो ड्राइवर बूटा खान को 50 रुपए की टिकट पर 25 लाख रुपए का लॉटरी इनाम मिला। बूटा खान मूल रूप से मलेरकोटला के पास कोठाला गांव के रहने वाले हैं। वह अपने दोस्त के साथ लुधियाना सवारी छोड़ने आए थे और गांधी ब्रदर के स्टॉल से 50-50 रुपए की दो टिकटें खरीदी।

पहले भी जीत चुके हैं छोटे इनाम

बूटा खान ने कई बार छोटे इनाम जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि हमेशा विश्वास रहता था कि एक दिन बड़ा इनाम जरूर मिलेगा। यही भरोसा उन्हें हर बार उसी लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदने के लिए प्रेरित करता है।

ludhiana auto driver lottery 25 lakh: ड्रॉ से पहले की भविष्यवाणी

ड्रॉ से लगभग एक घंटा पहले ही बूटा खान ने अपने साथी से कहा कि “आज बड़ा इनाम निकलेगा।” वह स्टेशन पर सवारी छोड़कर टिकट खरीदने गया और उसका भरोसा सही साबित हुआ। लॉटरी जीतने के बाद बूटा खान ने कहा कि यह उसका विश्वास और मेहनत का फल है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपए का इनाम वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में उपयोग करेंगे।

दुकानदार ने भी जताई खुशी

गांधी ब्रदर स्टॉल के मालिक तरुणप्रीत ने बताया कि उनकी दुकान से 2022 के बाद अब तक 13-14 लोग करोड़पति बन चुके हैं। इस बार बूटा खान की टिकट D-90424 को 25 लाख का इनाम मिला। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी पेमेंट प्रक्रिया चंडीगढ़ में करवाकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लॉटरी लगने के बाद दुकान पर खुशी का माहौल था। दुकानदार और बूटा खान ढोल बजाकर जश्न मनाते नजर आए।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

उत्तर प्रदेश

भारत में LPG कीमतों में भारी वृद्धि, अखिलेश यादव का सरकार को तंज

1 मई 2026 से भारत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि हुई, 19 किलो सिलेंडर 993 रुपये महंगा हुआ।

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम विवाद, TMC का आरोप - BJP-चुनाव आयोग कर रहा छेड़छाड़

देश-विदेश

कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम विवाद, TMC का आरोप - BJP-चुनाव आयोग कर रहा छेड़छाड़

कोलकाता में TMC ने EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने के आरोप लगाए, दावा किया कि चुनावी धांधली का प्रयास हो रहा है। CM ममता बनर्जी ने स्थिति की समीक्षा की।

Guna Farmer Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत...

मध्य प्रदेश

Guna Farmer Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत...

A farmer named Pooran Singh was killed in a road accident in Guna when a truck hit his motorcycle. His son-in-law was injured.

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

उत्तराखंड

हरिद्वार में नदी में नहाते हुए बच्चे को मगरमच्छ ने खींचा

हरिद्वार में 12 साल के बच्चे की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई। बच्चे का शव नदी में मिला और पुलिस ने शव को बरामद किया।

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में महिला को छेड़ा तो पुलिस ने किया एनकाउंटर

मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी, जब उसने पुलिस पर गोली चलाई।