Ladli Behna Yojana: लाडली बहना का नाम होगा “देवी सुभद्रा योजना”....सीएम ने की थी घोषणा

ladli-behna-yojana-3

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना का नाम होगा “देवी सुभद्रा योजना”....सीएम ने की थी घोषणा

ladli behna yojana लाडली बहना का नाम होगा “देवी सुभद्रा योजना”सीएम ने की थी घोषणा

Ladli Behna Yojana:  भोपाल। मध्यप्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में ₹1500 की नई किस्त ट्रांसफर करेंगे। अब तक इस योजना के तहत हर हितग्राही को ₹1250 प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसमें ₹250 की वृद्धि की गई है। [caption id="attachment_116426" align="alignnone" width="300"]Ladli Behna Yojana Ladli Behna Yojana[/caption]

देवी सुभद्रा योजना” करने की घोषणा भी कर सकते हैं

इसके साथ ही 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खातों में कुल ₹1587 करोड़ की राशि एक साथ डाली जाएगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री इस योजना का नाम बदलकर “देवी सुभद्रा योजना” करने की घोषणा भी कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana: सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी

मुख्यमंत्री ने भाईदूज से पहले हुए एक कार्यक्रम में इसका संकेत देते हुए कहा था कि... जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से सरकार भी राज्य की हर महिला के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है।

योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे

हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता ने योजना का नाम बदलने की किसी आधिकारिक जानकारी से इनकार किया है। सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर दे रही है। गांव और शहरों की महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी

Ladli Behna Yojana:  अब तक इस योजना के तहत 29 किस्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।उल्लेखनीय है कि लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।

अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना, सामाजिक सुरक्षा देना और उन्हें परिवार एवं समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इसे नए स्वरूप में आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

संबंधित सामग्री

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने साइबर ठगी रोकने के लिए किया कमेटी का गठन, ठगों पर शिकंजा

मध्य प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी को रोकने के लिए सरकार ने एक विशेष कमेटी की स्थापना की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!

बिहार

बांका में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर!

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र में दो युवकों की एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई, जब उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों का किया दौरा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया के मंदिरों में पूजा की और विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के दौरान ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड

आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुले

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खुलते ही 200 यात्रियों का पहला जत्था आदि कैलाश के लिए रवाना हुआ।