सोनम वांगचुक: NSA लगाया, जोधपुर जेल भेजा, लेह में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

ladakh-statehood-protest-update-sonam-wangchuk

सोनम वांगचुक: NSA लगाया, जोधपुर जेल भेजा, लेह में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

सोनम वांगचुक nsa लगाया जोधपुर जेल भेजा लेह में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

Ladakh Statehood Protest Update; Sonam Wangchuk ladakh statehood protest update sonam wangchuk: लद्दाख के प्रमुख सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार दोपहर उनके गांव उल्याकटोपो से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पहले दिल्ली ले जाया गया और फिर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है, जिसके तहत वे बिना जमानत लंबे समय तक हिरासत में रह सकते हैं। सरकार ने वांगचुक को 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया था। उस हिंसा में चार युवकों की मौत हुई और 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। अब तक कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

लेह में स्थिति तनावपूर्ण, चौथे दिन भी कर्फ्यू

ladakh statehood protest update sonam wangchuk: लेह में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। लगातार चौथे दिन कर्फ्यू लगा हुआ है और स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है ताकि माहौल नियंत्रण में रहे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किया जाए। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय और CRPF की गाड़ियों में आग लगा दी थी। ladakh-statehood-demand,sonam-wangchuk-protest,leh-students-violence,bjp-office-fire 

ladakh statehood protest update sonam wangchuk: गिरफ्तारी से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ घंटे पहले हुई। वे निर्धारित समय पर लेह नहीं पहुंचे, जिससे आयोजकों को संदेह हुआ। बाद में उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई। इसके बावजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों ने कहा कि:
“हिंसा उन युवाओं की वजह से हुई जो नियंत्रण से बाहर थे, इसमें कोई विदेशी ताकत शामिल नहीं है।”
लेह एपेक्स बॉडी के सह-अध्यक्ष चेरिंग दोरजे ने पुलिस और CRPF पर आरोप लगाया कि उन्होंने न तो पानी की बौछार की और न चेतावनी के लिए गोलियां चलाईं, बल्कि सीधे फायरिंग की। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

गिरफ्तारी से पहले सोनम वांगचुक को था अंदेशा

वांगचुक को पहले से अंदेशा था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। एक दिन पहले उन्होंने कहा था:
“अगर इस मुद्दे पर मुझे कभी गिरफ्तार होना पड़ा तो मैं खुश रहूंगा।”
हालांकि, उनकी गिरफ्तारी से माहौल और अधिक बिगड़ सकता है। माना जा रहा है कि इससे लद्दाख के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच चल रही बातचीत पर भी असर पड़ेगा। वांगचुक पिछले पांच साल से लद्दाख के अधिकारों की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। स्थानीय लोग मानते हैं कि वे हिंसा भड़काने वाले नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण आंदोलन के नेता हैं। ladakh-statehood-demand,sonam-wangchuk-protest,leh-students-violence,bjp-office-fire  (2)

ladakh statehood protest update sonam wangchuk: लेह हिंसा के बाद की कार्रवाई

गृह मंत्रालय ने वांगचुक की संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का विदेशी फंडिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। सीबीआई ने उनकी दूसरी NGO हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव्स लद्दाख (HIAL) के खिलाफ भी विदेशी चंदा कानून (FCRA) उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। जांच में NGO के अकाउंट्स और रिकॉर्ड की समीक्षा की जा रही है। Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग  

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।