Kerala local body elections 2025: केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कौन मारेगा बाजी?

kerala-local-body-elections-who-will-win

Kerala local body elections 2025: केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कौन मारेगा बाजी?

kerala local body elections 2025 केरल स्थानीय निकाय चुनावों में कौन मारेगा बाजी

Kerala local body elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू चुकी है। शुरुआती रुझानों में एलडीएफ को बढ़त मिलती नजर आ रही है। 11 नवंबर और 13 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग में यहां कुल मिलाकर 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ। स्थानीय चुनाव के नतीजे केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के राजनीतिक दलों और गठबंधन के लिए बेहद अहम है। Read More-6 राज्यों में बढ़ी SIR की समय सीमा, जानें कौन-कौनसे राज्य शामिल?

Kerala local body elections 2025: त्रिकोणीय फैसला

केरल में इस बार पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम समेत 1199 स्थानीय निकायों के 23,573 वार्डों पर मतदान हुए थे, स्थानीय निकाय चुनावों में तीन बड़ी पार्टियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस लिस्ट में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA, कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF और लेफ्ट के नेतृत्व वाली LDF का नाम शामिल है। इस चुनाव को इस बार बीजेपी ने बेहद गंभीरता से लिया है और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (nda) ने स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार शहरी क्षेत्रों पर खासतौर पर फोकस किया है। कई राज्यों के विधानसभाओं और लोकसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद भाजपा काफी उत्साहित है। केंद्र सरकार ने कई तरह की योजनाएं जारी की हैं और इन योजनाओं की लोकप्रियता का लाभ उठाते हुए, एनडीए गठबंधन का लक्ष्य तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर सीट पर जीतने की मंशा रखी है। read more :Mohan government completes 2 years: मोहन सरकार के दो साल बेमिसाल,सीएम करेंगे आज PC

Kerala local body elections 2025: क्या भाजपा ने पकड़ बनाई मजबूत

भाजपा का लक्ष्य केरल के प्रमुख निगमों पर कब्जा जमाना और नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायतों में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाना है। एनडीए गठबंधन ने इस बार केरल के लगभग 90% सीटों पर चुनाव लड़ा है, जो स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर गठबंधन के लिए अब तक का सबसा बड़ा नंबर है।

चुनावी भाग्य का होगी फैसला

केरल निर्वाचन आयोग के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों में राज्यभर के वार्ड में चुनाव लड़ रहे 75,632 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए 2,86,62,712 मतदाता पात्र थे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है और बता दें कि इस बार इस चुनाव में दो करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला था।  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।