जयपुर: हाईवे पर 300 सिलेंडर फटे, टैंकर में लगी आग और जिंदा जला ड्राइवर

jaipur-highway-blast-300-cylinders-explode-1-dead

जयपुर: हाईवे पर 300 सिलेंडर फटे, टैंकर में लगी आग और जिंदा जला ड्राइवर

 जयपुर हाईवे पर 300 सिलेंडर फटे टैंकर में लगी आग और जिंदा जला ड्राइवर

 जयपुर हाईवे पर आग का तूफान:  केमिकल टैंकर की टक्कर से Inferno!

Jaipur Highway Blast 300 Cylinders Explode 1 Dead  jaipur highway blast: कभी आपने 200 से ज्यादा सिलेंडरों को एक के बाद एक फटते सुना है? जयपुर-अजमेर हाईवे पर बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसे सिर्फ हादसा नहीं, आग का तूफान कहा जा सकता है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द रात 10 बजे, दूदू के पास मोखमपुरा गांव के पास हाईवे किनारे खड़े LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में एक तेज रफ्तार केमिकल टैंकर ने सीधी टक्कर मार दी। और फिर जो हुआ, वो कई किलोमीटर तक लोगों के रूह कंपा गया।

एक के बाद एक 200 धमाके, 10 किमी दूर तक गूंज

जिस ट्रक में आग लगी थी, उसमें 330 सिलेंडर थे। 200 से ज्यादा सिलेंडर ऐसे फटे कि उनके टुकड़े 500 मीटर दूर खेतों में जाकर गिरे। ढाबे के अंदर बैठे लोगों के पास तक सिलेंडर जा पहुंचे।2 घंटे तक धमाके रुक-रुककर चलते रहे, जैसे कोई जंग का मैदान हो। 10 किलोमीटर दूर तक लोगों ने धमाकों की आवाज़ सुनी।

जिंदा जल गया ड्राइवर, परिवार में छा गया मातम

केमिकल टैंकर चला रहे रामराज मीणा (35) आग की चपेट में आ गए। बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन रफ्तार से फैली आग ने उन्हें घेर लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रामराज दो बच्चों के पिता थे, परिवार टोंक के देवली में रहता है। भाई बाबूलाल मीणा ने बताया
 वो घर का इकलौता कमाने वाला था। अब तो सब कुछ बिखर गया।

12 दमकलें, 3 घंटे की जंग, तब जाकर बुझी आग

दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। तीन घंटे तक आग बुझाने की कोशिश चली। लेकिन सिलेंडर में लगी आग, बार-बार धमाके और चारों ओर फैले ज्वलनशील केमिकल ने हालात बेकाबू कर दिए।5 गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। हाईवे पर खड़ा ट्रक, ढाबे के आसपास के वाहन और सारा इलाका जलता रहा।

RTO से बचने की कोशिश ने ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, RTO की गाड़ी को देखकर टैंकर ड्राइवर ने ढाबे की ओर टैंकर घुमा दिया। शायद चालान से बचना चाहता था। लेकिन उसी वक्त सामने खड़े सिलेंडर ट्रक से भिड़ गया। और फिर... एक स्पार्क ने पूरी आग की कहानी लिख दी। Jaipur Highway Blast 300 Cylinders Explode 1 Dead 

हाईवे हुआ बंद, रास्ते बदले

ट्रैफिक को तुरंत डायवर्ट किया गया। जयपुर से अजमेर की ओर जा रही गाड़ियों को टोंक रोड से और अजमेर से जयपुर आने वालों को किशनगढ़ के जरिए भेजा गया। सुबह 4:30 बजे हाईवे को फिर से खोला गया।

 ये सिर्फ हादसा नहीं था, एक सिस्टम की लापरवाही भी थी

इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर ले जा रहे ट्रक को खुले में क्यों खड़ा किया गया? क्या केमिकल टैंकरों की चेकिंग और मॉनिटरिंग पर्याप्त है? अगर RTO को देखकर टैंकर ढाबे की तरफ घुमा, तो डर की वजह क्या थी? ये सवाल हर उस शख्स के दिमाग में हैं जिसने वो धमाके सुने, और जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया। Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग  

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी

मध्य प्रदेश में गर्मी के साथ-साथ आंधी और बारिश का सिलसिला भी जारी है। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब

“शराब के आरोपों पर सियासी तूफान: गवर्नर ने मिले बीजेपी नेता, जांच की मांग तेज”

पंजाब की राजनीति में उथल-पुथल मची है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा सत्र में नशे में होने के आरोप लगे हैं।

निशांत कुमार ने बिहार में

बिहार

निशांत कुमार ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की

निशांत कुमार, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे, ने बिहार में 'सद्भाव यात्रा' शुरू की, जिसका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है।

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने दंत स्वास्थ्य वैज्ञानियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले - फार्मा सेक्टर के 17 MOU हुए

उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्यनाथ ने 252 दंत वैज्ञानिकों सहित 609 नई नियुक्तियाँ की, जिसमें फार्मा और MSME सेक्टर में MOU भी शामिल हैं।

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

खेल

GT Vs PBKS IPL 2026: डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में GT और PBKS होंगे आमने-सामने!

In IPL 2026, Match 46 sees Gujarat Titans and Punjab Kings clash at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, highlighting their current form and standings.