Iran-Israel-US: 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देश लौटे जंग में फंसे लोग, श्रीनगर बंद

iran-israel-us-tensions-80-flights-canceled-stranded-return-srinagar-shutdown

Iran-Israel-US: 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, देश लौटे जंग में फंसे लोग, श्रीनगर बंद

iran-israel-us 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द देश लौटे जंग में फंसे लोग श्रीनगर बंद

Iran Israel Conflict Flights: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी है। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों में अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। 

[caption id="attachment_138401" align="alignnone" width="1156"]80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द[/caption]

1,117 उड़ानें रद्द

इससे पहले सोमवार को 357 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था। देश के 4 प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई पर डिपार्चर और अराइवल सहित 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं थीं। इंडियन एयरलाइंस ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं।

देश लौटे फंसे हुए लोग

इस बीच पश्चिम एशिया में फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए 3 मार्च को सुबह Air India की AI916D फ्लाइट 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय पीवी सिंधु भी वापस लौटीं। इसके अलावा सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु लौटी। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए। Indigo सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी।

[caption id="attachment_138399" align="alignnone" width="1159"]अपनो के लौटने की खुशी अपनो के लौटने की खुशी[/caption] [caption id="attachment_138400" align="alignnone" width="1167"]अबू धाबी से लौटे भारतीय अबू धाबी से लौटे भारतीय[/caption]

Iran Israel Conflict Flights: अबू धाबी से 15 उड़ानें

वहीं, Air India एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू कर दी हैं। अबू धाबी से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं।

सिविल एविएशन मिनस्ट्री का कहना है कि वह खाड़ी देशो के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।

श्रीनगर बंद, पुलिस तैनात

इधर, भारत में ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध जारी है। शिया समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज दूसरे दिन बंद है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अहले सुन्नत और इस्लामिक संगठनों ने बंद बुलाया। यहां पर बाजार, बस सेवा बंद है। सभी जगह सुरक्षबलों की तैनाती है।  श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा।

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।