मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

indian-cricket-team-match

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

Indian Cricket Team:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन,टीम वर्क और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

[caption id="attachment_139019" align="alignnone" width="1187"]मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई[/caption]

भारतीय टीम ने आत्मविश्वास का परिचय दिया

उन्होंने कहा की गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

Indian Cricket Team:देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेगी टीम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि टीम इंडिया की यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने जिस तरह से दबाव के बीच संयम और रणनीति के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की है, वह युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत में केवल एक खेल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावना से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भारतीय टीम इसी आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन को बनाए रखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी जीत हासिल करेगी और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेगी।

8 मार्च को है भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला

Indian Cricket Team:बता दें अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। यह मैंच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। गुरुवार को भारत ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला में हराकर फाइनल में जगह बनाई।

संबंधित सामग्री

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।