Indian Coast Guard News: भारतीय समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव जब्त, कोस्ट...

indian-coast-guard-seizes-pakistani-boat-near-imbl

Indian Coast Guard News: भारतीय समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव जब्त, कोस्ट गार्ड ने 9 क्रू मेंबर को पकड़ा

indian coast guard news भारतीय समुद्री सीमा में घुसी पाकिस्तानी नाव जब्त कोस्ट गार्ड ने 9 क्रू मेंबर को पकड़ा 

Indian Coast Guard News: समुद्र की लहरों के बीच भारत की चौकसी एक बार फिर सामने आई है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास एक अवैध पाकिस्तानी नाव को रोककर जब्त किया है। इस नाव पर सवार नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई से साफ है कि समुद्री सीमाओं पर सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की ढील के मूड में नहीं हैं।

Indian Coast Guard News: गश्त में सामने आई हलचल

कोस्ट गार्ड के अनुसार यह कार्रवाई 14 जनवरी 2026 की रात को की गई. नियमित गश्त के दौरान भारतीय जहाज की नजर एक संदिग्ध नाव पर पड़ी, जो भारतीय समुद्री सीमा के भीतर प्रवेश कर चुकी थी. जब कोस्ट गार्ड ने नाव को रोकने का संकेत दिया, तो वह पाकिस्तान की दिशा में भागने लगी। इसके बाद भारतीय जहाज ने तेजी से पीछा किया और कुछ ही देर में नाव को घेरकर रोक लिया। Also Read-अफगानिस्तान में तालिबान सरकार पर संकट: इंटरनेट बैन से उजागर हुई अंदरूनी लड़ाई

Indian Coast Guard News: सभी क्रू मेंबर हिरासत में

गुजरात डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जब्त की गई नाव का नाम ‘अल-मदीना’ है और उस पर सवार सभी नौ लोगों को पकड़ लिया गया है. Also Read- Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी के दिन इस तरह से करें विश, मिलेगी विष्णु भगवान की कृपा!

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

कोस्ट गार्ड का जहाज अब इस नाव को पोरबंदर ले जा रहा है, जहां इसकी बारीकी से तलाशी ली जाएगी. साथ ही, सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भारतीय सीमा में घुसने का उद्देश्य क्या था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारतीय कोस्ट गार्ड समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है. हाल के वर्षों में समुद्र के रास्ते होने वाली अवैध गतिविधियों को देखते हुए एजेंसियां किसी भी संदिग्ध हरकत पर तत्काल कार्रवाई कर रही हैं.  

संबंधित सामग्री

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास योजनाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 26 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति दी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब

पंजाब में AAP पर सियासी संकट गहराया, विधायकों को साधने के लिए सीएम मान ने अपनाया मास्टरस्ट्रोक

पंजाब में AAP के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक माहौल गर्माया। विधानसभा चुनाव से पहले यह घटना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनी।