India-Pakistan War US Warning: अमेरिका की सख्त चेतावनी, पाकिस्तान को फौरन पीछे हटने को कहा

india-pakistan-war-us-warning-2025

India-Pakistan War US Warning: अमेरिका की सख्त चेतावनी, पाकिस्तान को फौरन पीछे हटने को कहा

india-pakistan war us warning अमेरिका की सख्त चेतावनी पाकिस्तान को फौरन पीछे हटने को कहा

India-Pakistan War US Warning: भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। सीमा पर तनाव चरम पर है, जहां पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए। भारतीय सेना की मुस्तैद एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया है। ऐसे में अब अमेरिका ने स्थिति में दखल देते हुए पाकिस्तान को युद्ध से तुरंत पीछे हटने की सख्त चेतावनी दी है। read more: भारत-पाकिस्तान जंग के बीच अनूठी मिसाल, किसान ने जवानों के लिए दिया अनाज

रक्षा मंत्री की आपात बैठक, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद

बढ़ते खतरे को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में CDS जनरल, थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सीमा पर सैन्य स्थिति की समीक्षा की जा रही है और आगामी रणनीति पर चर्चा हो रही है। भारत सरकार किसी भी संभावित स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।

सीमा पर भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान सहमा

पाकिस्तान ने सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा और फायरिंग रोकनी पड़ी। भारतीय सेना की सख्ती के चलते सीमा पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पंजाब में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। राज्य सरकार ने 0172-2741803 और 0172-2749901 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

सीमावर्ती शहरों में ब्लैकआउट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरों के बाद जम्मू, सांबा, पठानकोट और आरएसपुरा में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। वहीं, अमृतसर, फिरोजपुर, जैसलमेर और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया है। सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए जम्मू, अखनूर और किश्तवाड़ में भी ब्लैकआउट किया गया है।

भारत का जवाबी हमला: पाकिस्तान की मिसाइलें और F-16 जेट तबाह

India-Pakistan War US Warning: भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई करीब 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ी तबाही टल गई। इसके अलावा पाकिस्तान के सरगोधा के पास एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया गया है। जैसलमेर सेक्टर में भारतीय सेना ने करीब 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को समय रहते नष्ट कर सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया है। read more: भारत ने पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागी, इंडियन नेवी ने किया पाकिस्तान पर हमला

संबंधित सामग्री

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

In IPL 2026, Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders face off in the 51st match at Arun Jaitley Stadium. Both teams struggle with mid-table positions.

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

देश-विदेश

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।