India-Pakistan War: दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडिया गेट पूरी तरह खाली, सेना की कार्...

india-pakistan-war-2025-delhi-high-alert-india-gate-empty-army-action

India-Pakistan War: दिल्ली में हाई अलर्ट, इंडिया गेट पूरी तरह खाली, सेना की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान

india-pakistan war दिल्ली में हाई अलर्ट इंडिया गेट पूरी तरह खाली सेना की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान

India-Pakistan War: खबर नई दिल्ली से है जहां  भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर हाल ही में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में भारत ने करारा पलटवार किया है। बतादें कि इसके बाद दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं और इंडिया गेट को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। प्रशासन ने किसी को भी वहां रुकने की अनुमति नहीं दी है। read more: भारत ने पाकिस्तान पर 100 मिसाइलें दागी, इंडियन नेवी ने किया पाकिस्तान पर हमला

 पाकिस्तान की मिसाइलें हवा में ही नष्ट, F-16 जेट भी गिरा

तो वहीं भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से दागी गई लगभग 8 मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान के सरगोधा क्षेत्र में एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया गया है। राजस्थान के जैसलमेर क्षेत्र में भी भारत ने पाकिस्तानी मिसाइल हमलों को विफल कर दिया।

 जैसलमेर में 30 पाकिस्तानी मिसाइलें की गईं बेअसर

पाकिस्तान ने जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में करीब 30 मिसाइलें दागी थीं, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया। भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है और नागरिक सुरक्षित हैं।

 सीमा पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से रुकी फायरिंग

सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की, लेकिन भारतीय सेना की सख्त और सटीक जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा। सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है और भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है।

 रक्षा मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, सेना प्रमुख भी हुए शामिल

देश की सुरक्षा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में CDS जनरल के साथ थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुख मौजूद हैं। इस दौरान सीमा पर तैनाती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

 पहलगाम की घटना बना हमले की वजह, ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारत का पलटवार

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। हमलावरों ने यह हमला पर्यटकों की पत्नियों के सामने अंजाम दिया था। इसी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को वायुसेना और थलसेना के संयुक्त ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को अंजाम दिया।

 देशभर में अलर्ट, राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

India-Pakistan War: दिल्ली समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इंडिया गेट, लाल किला, संसद भवन, और रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। read more:  समुद्री ताकत का जलवा: भारत की नई रणनीति से घबराया पाकिस्तान

संबंधित सामग्री

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

खेल

KKR Vs DC IPL 2026: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला

In IPL 2026, Delhi Capitals and Kolkata Knight Riders face off in the 51st match at Arun Jaitley Stadium. Both teams struggle with mid-table positions.

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

खेल

LSG Vs RCB IPL 2026: RCB को LSG के हाथों मिली हार, प्रिंस ने किंग को किया बोल्ड

In the 50th match of IPL 2026, LSG beat RCB at Ekana Stadium, despite rain interruptions. Mitchell Marsh scored a century.

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

देश-विदेश

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।