India Pakistan Tension: सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीनों...

india-pakistan-tension

India Pakistan Tension: सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीनों सेनाओं के चीफ के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग

india pakistan tension सीजफायर के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस तीनों सेनाओं के चीफ के साथ pm मोदी की हाई लेवल मीटिंग

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा 'रात में US की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए उन्हें बधाई देता हूं।'

20 से ज्यादा शहरों पर हमला

पाकिस्तान ने तुर्की और अन्य देशों के हथियारों के भरोसे लगातार दूसरे दिन भारत के 20 से ज्यादा शहरों को निशाना बनाया। लेकिन भारत ने उसके सभी ड्रोन को मार गिराया। इससे पाकिस्तान का विदेशी हथियारों के दम पर लड़ने वाला घमंड चकनाचूर हो गया। अब भारत की सेना पाकिस्तान को कड़े जवाब दे रही है, जिससे पाकिस्तान खौफ में है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर है कि भारत ने इस्लामाबाद समेत कई मिलिट्री ठिकानों पर बड़ा मिसाइल हमला किया है।

PM आवास पर हाई लेवल मीटिंग

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों सेनाओं के चीफ के साथ बैठक कर रहे हैं। PM आवास में हो रही इस बैठक में CDS अनिल चौहान और NDA अजीत डोवल भी मौजूद हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद शनिवार शाम को रक्षा मंत्रालय ने फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आर्मी से कर्नल सोफिया कुरैशी, एयरफोर्स से विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नेवी से कोमोडोर रघु आर नायर मौजूद थे।

India Pakistan Tension: 9 मिनट तक चली मीटिंग

रक्षा मंत्रालय की यह ब्रीफिंग कुल 9 मिनट चली। इस PC में कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान की तरफ से गलत सूचनाएं फैलाने की जानकारी दी। वहीं कोमोडोर नायर ने कहा कि भारत की सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं। अगर फिर हमला हुआ, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा

पाकिस्तान की मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दूंगी। पहला उसने अपने जेएफ-17 से हमारे S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया। ये बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि हमारी एयरफील्ड सिरसा, जम्मू,पठानकोट और भुज में हमला किया है, ये भी पूरी तरह से फेक है। कर्नल ने कहा हमारे चंडीगढ़ और ब्यास स्थित हथियार खाने पर हमला किया, यह बात भी गलत है। हमने सुबह भी बताया था कि ये सभी मिलिट्री फैसिलिटीज पूरी तरह सुरक्षित हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

संबंधित सामग्री

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

मध्य प्रदेश

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत: कपिल सिब्बल की दलील पर जल्द सुनवाई मंजूर, 26 मई को अगली तारीख

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर हाईकोर्ट ने जल्द सुनवाई स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा, अब मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

देश-विदेश

सीजफायर के बीच अमेरिका ने फिर किया हमला? , होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

अमेरिका ने ईरान पर फिर कार्रवाई की। ट्रम्प ने नए हमलों की चेतावनी दी, जबकि होर्मुज स्ट्रेट में 1500 जहाज फंसने से वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ गया।

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

देश-विदेश

बंगाल में आज BJP सीएम के नाम पर मुहर, क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री?

पश्चिम बंगाल में BJP आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। अमित शाह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे माने जा रहे हैं।

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।