हादी हत्याकांड में नया मोड़: बांग्लादेश का दावा, मेघालय बॉर्डर से भारत भागे आरोपी

hadi-murder-case-meghalaya-border-bangladesh-police-claim-india

हादी हत्याकांड में नया मोड़: बांग्लादेश का दावा, मेघालय बॉर्डर से भारत भागे आरोपी

हादी हत्याकांड में नया मोड़ बांग्लादेश का दावा मेघालय बॉर्डर से भारत भागे आरोपी

Hadi Murder Case Bangladesh Claims Accused Fled to India: बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी की हत्या को लेकर अब मामला सिर्फ एक आपराधिक जांच तक सीमित नहीं रहा यह धीरे-धीरे दो देशों के बीच बयानबाज़ी और दावों का विषय बनता जा रहा है  ढाका में 12 दिसंबर को गोली मारे जाने के बाद 18 दिसंबर को इलाज के दौरान हादी की मौत हो गई थी, तब से यह मामला बांग्लादेश की राजनीति और सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील बन गया है. Read More:- इजराइल ने सोमालिलैंड को स्वतंत्र देश की मान्यता दी: दुनिया में ऐसा करने वाला पहला राष्ट्र

Hadi Murder Case Bangladesh Claims Accused Fled to India: बांग्लादेश पुलिस का दावा

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दावा किया है कि इस हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध भारत भाग चुके हैं, बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख मैमनसिंह जिले के हलुआघाट बॉर्डर के जरिए भारत के मेघालय राज्य में दाखिल हुए । अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम का कहना है कि दोनों आरोपी स्थानीय सहयोगियों की मदद से सीमा पार करने में सफल रहे। उनके अनुसार, बांग्लादेश पुलिस भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है।

सहयोगियों की भूमिका का दावा

बांग्लादेश पुलिस का यह भी कहना है कि सीमा पार करने के बाद आरोपियों को पूर्ति नाम के एक व्यक्ति ने रिसीव किया. इसके बाद सामी नामक टैक्सी चालक उन्हें मेघालय के तुरा शहर तक ले गया पुलिस  ने दोनों कथित सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

भारतीय एजेंसियों ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर भारत की सीमा सुरक्षा बल और मेघालय पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. BSF मेघालय फ्रंटियर के आईजी ओपी उपाध्याय ने कहा कि हलुआघाट सेक्टर से किसी भी अपराधी के सीमा पार करने का कोई सबूत नहीं है।  उनके अनुसार इस तरह के दावे न केवल आधारहीन हैं. बल्कि भ्रम फैलाने वाले भी हैं। मेघालय पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेश पुलिस से अब तक कोई औपचारिक सूचना साझा नहीं की गई है।  

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।