AI वीडियो: कांग्रेस ने क्यों दिखाया मोदी-ट्रम्प ‘डर’ का चेहरा?

congress-ai-video-modi-trump-row-india-politics

AI वीडियो: कांग्रेस ने क्यों दिखाया मोदी-ट्रम्प ‘डर’ का चेहरा?

ai वीडियो कांग्रेस ने क्यों दिखाया मोदी-ट्रम्प ‘डर’ का चेहरा

देश की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त हलचल मच गई जब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दिया । महज 43 सेकेंड का यह वीडियो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया ।

कांग्रेस ने वीडियो के साथ जो लाइन लिखी. उसने आग में घी डालने का काम किया । कैप्शन में कहा गया कि प्रधानमंत्री के डर का खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है । इस एक वाक्य ने वीडियो को सिर्फ व्यंग्य तक सीमित नहीं रहने दिया. बल्कि इसे सीधा राजनीतिक हमला बना दिया ।

वीडियो में दिखाया गया संवाद काल्पनिक है. लेकिन उसका असर असली राजनीति पर पड़ता दिखा । AI तकनीक से तैयार इस क्लिप में प्रधानमंत्री मोदी और ट्रम्प को फोन पर बात करते हुए दिखाया गया है । शुरुआत में मोदी. ट्रम्प को कॉल लगाते हैं और हालचाल पूछते हैं । जवाब में ट्रम्प नाराजगी जताते हैं ।

इसके बाद वीडियो में मोदी कहते नजर आते हैं कि उन्होंने वही किया जो ट्रम्प ने कहा । सीजफायर करवाया. रूस से तेल खरीद कम की और हर निर्देश माना । ट्रम्प की आवाज में धमकी भी सुनाई देती है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई. तो टैरिफ बढ़ा दिए जाएंगे ।

वीडियो का सबसे विवादित हिस्सा तब आता है. जब मोदी कथित तौर पर कहते हैं कि वे जनता पर बोझ डालने को भी तैयार हैं. बस ट्रम्प खुश रहें । इसी सीन में मोदी घबराकर कुर्सी से उठते दिखते हैं । यही दृश्य कांग्रेस का मुख्य संदेश बन गया ।

कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाने का जरिया बताया । पार्टी का कहना है कि देश की अंतरराष्ट्रीय साख किसी एक नेता की छवि या डर से तय नहीं होनी चाहिए । कुछ नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि अगर ऐसे हालात हैं. तो क्या अगला कदम प्रधानमंत्री को धमकाना या किडनैप करना होगा ।

हालांकि कांग्रेस ने यह भी साफ किया कि वीडियो AI से बनाया गया है और इसे प्रतीकात्मक व्यंग्य के रूप में देखा जाना चाहिए । पार्टी का तर्क है कि यह सरकार के फैसलों और अमेरिका के प्रति झुकाव पर सवाल उठाने का एक तरीका है ।

दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया । पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह के वीडियो जनता को गुमराह करने की कोशिश हैं और भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाते हैं । बीजेपी के मुताबिक AI का इस्तेमाल कर झूठा नैरेटिव गढ़ना खतरनाक चलन बनता जा रहा है ।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं है । यह आने वाले समय में AI और राजनीति के रिश्ते पर बड़ी बहस छेड़ सकता है । सवाल यह भी उठ रहा है कि चुनावी माहौल में ऐसी तकनीक को कहां तक सही माना जाए ।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।