लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, ...

car-blast-red-fort-metro-station-one-dead-several-injured

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट 8 की मौत कार के मालिक की हुई पहचान दिल्ली समेत मुबंई उत्तरप्रदेश हरियाणा में हाई अलर्ट

Red Fort car blast: दिल्ली में सोमवार शाम को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही सेकंड में आग आसपास खड़ी तीन और गाड़ियों तक फैल गई और वे भी जलकर खाक हो गईं। घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकी 24 लोग घायल है।जिन्हें LNGP अस्पताल भेजा गया है। लगातार अपडेट हो रही है खबर

गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल पर पहुंचे, घायलों से मिले

नई दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया   धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंज उठी, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में दहशत फैल गई। आवाज इतनी तेज थी कि करीब की दुकानों के शीशे, दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं।

कार के मालिक की पहचान

i-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ, वह हरियाणा के गुरुग्राम में नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। नदीम ने इसे 2 साल पहले सलमान नाम के शख्स को बेच दी थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

अरुण जेटली स्टेडियम और अयोध्या में बढ़ी सुरक्षा

लाला किले के पास हुए धमाके के चलते दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। यहां पर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच चल रहा है। यह स्टेडियम लाल किला से करीब 2 KM दूर है। इधर अयोध्या में राम मंदिर गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। [caption id="attachment_116091" align="alignnone" width="566"]राम मंदिर गेट पर फोर्स तैनात राम मंदिर गेट पर फोर्स तैनात[/caption]

दिल्ली बोर्डर पर बढ़ी सुरक्षा

चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-18, बोटेनिकल गार्डन, एडवांट मॉल, परी चौक आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

Red Fort car blast: पूरे इलाके की घेराबंदी

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया है और वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। जहां ब्लास्ट हुआ वहां के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं NIA और NSG को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया।  [caption id="attachment_116031" align="alignnone" width="616"]मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट[/caption] एक व्यक्ति की मौत [caption id="attachment_116092" align="alignnone" width="622"]फोरेंसिक जांच शुरू फोरेंसिक जांच शुरू[/caption]

Red Fort car blast: 11 की मौत

धमाके में 11 लोगों की  मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की है और धमाके की वजह की जांच जारी है। पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। LNJP अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया विस्फोट के बाद 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। https://youtube.com/shorts/rGs002Sa1hU?si=vTRNouLp81eDbxqw

अमित शाह ने कमिश्नर से की बात

गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस कमिश्नर से बात की। दिल्ली CP से अमित शाह ने धमाके की जानकारी ली, IB चीफ से भी अमित शाह ने जानकारी ली। साथ ही शाह ने NIA DG को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

धीमी चल रही थी कार

जिस कार में ब्लास्ट हुआ उसको लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है की कार स्लो चल रही थी और  रेड लाइट की ओर जा रही थी। कार में यात्री सवार थे, सभी एजेंसियां-दिल्ली पुलिस, FSL, एनआईए, एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थिति का जायजा ले रही हैं।

उत्तर प्रदेश में अलर्ट

धमाके के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया। UP के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। लखनऊ से आदेश जारी कर पुलिस को संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। [caption id="attachment_116039" align="alignnone" width="635"]सड़क पर बिखरी लाशें सड़क पर बिखरी लाशें[/caption]

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

पहले भी हुए धमाके

25 मई 1996: लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में बम विस्फोट — कम-से-कम 16 लोगों की मृत्यु, 30 से ज्यादा घायल 1 अक्टूबर 1997: सदर बाजार के पास 2 बम विस्फोट — लगभग 30 घायल। 26 अक्टूबर 1997: करोल बाग मार्केट में दो विस्फोट — 1 मृत, लगभग 34 घायल। 30 नवंबर 1997: रेड फोर्ट क्षेत्र में जुड़वां विस्फोट — 3 की मृत्यु, 70 घायल। 30 दिसंबर 1997: पंजाबी बाग के पास बस में विस्फोट — 4 मरे, लगभग 30 घायल। 18 जून 2000: रेड फोर्ट के निकट दो शक्तिशाली विस्फोट — 2 की मृत्यु, लगभग दर्जनभर घायल। 13 दिसंबर 2001: संसद भवन पर हमला -  9 लोग मारे गए, कम से कम 17 अन्य लोग घायल हुए थे।   14 अप्रैल 2006: जामा मस्जिद प्रांगण में दो विस्फोट — कम-से-कम 14 घायल। 22 मई 2005: लिबर्टी एवं सत्यं सिनेमा हॉल में दो विस्फोट — 1 की मृत्यु, लगभग 60 घायल। 29 अक्तूबर 2005: सरोजिनी नगर, पहाड़गंज व गोविंदपुरी में तीन विस्फोट — लगभग 59-62 मरे, 100+ घायल। 13 सितंबर 2008: करोल बाग (गफ्फार मार्केट), कनॉट प्लेस व ग्रेटर कैलाश-I में पांच समन्वित विस्फोट — कम से कम 20-30 मरे, 90+ घायल। 27 सितंबर 2008: मेहरौली के फ्लावर मार्केट (सराय) में विस्फोट — 3 की मृत्यु, 23 घायल।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.