राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ा..AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची...

bihar-election-2025-aimim-first-candidate-list-seat-sharing-dispute

राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ा..AIMIM ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद

राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ाaimim ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर विवाद

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इस बार का चुनाव कई नई परिस्थितियों और राजनीतिक खेल के साथ आने वाला है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने 24 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

ज्यादातर उम्मीदवार सीमांचल से

AIMIM की उम्मीदवार सूची में अधिकांश उम्मीदवार बिहार के सीमांचल क्षेत्र से हैं। पार्टी ने इस बार सीमांचल में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाई है। आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं का 17 प्रतिशत से अधिक है, जो AIMIM के लिए निर्णायक हो सकता है। सूची में प्रमुख उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:
  • बलरामपुर (65): आदिल हसन एडवोकेट
  • ढाका (21): राणा रणजीत सिंह
  • नरकटिया (12): शमीमुल हक
  • गोपालगंज (101): अनस सलाम
  • जोकीहाट (50): मुर्शिद आलम
  • बहादुरगंज (52): तौसीफ आलम
  • ठाकुरगंज (53): गुलाम हसनैन
  • किशनगंज (54): एडवोकेट शम्स आगाज
AIMIM का यह कदम यह संकेत देता है कि पार्टी बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अपनी जड़ें मजबूत करना चाहती है और मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए विशेष ध्यान दे रही है।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर खींचतान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की स्थिति भी जटिल होती जा रही है। सीट शेयरिंग पर अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। घटक दलों के बीच अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है।

Bihar Assembly Election: रोते-रोते फाड़ा कुर्ता 

मधुबन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने राबड़ी आवास के बाहर रोते-रोते कुर्ता फाड़ दिया। वह सड़क पर भी लेट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय यादव की ओर से टिकट के लिए 2 करोड़ 70 लाख रुपए मांगे गए थे। पैसे नहीं दिए जाने पर टिकट किसी और को दे दिया गया। [caption id="attachment_111837" align="alignnone" width="691"]पूर्व प्रत्याशी मदन साह पूर्व प्रत्याशी मदन साह[/caption]

राजद नेता रितु जायसवाल का विरोध

सिटामढ़ी की परिहार सीट से राजद नेता रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से परिहार की जनता को इसका संदेश भी दिया। इस सीट पर राजद ने पार्टी की सीनियर नेता स्मिता पूर्वे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Bihar Assembly Election: RJD-कांग्रेस आमने-सामने

राजद ने बाहुबली नेता अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को नवादा की वारिसलीगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी सिंबल दिया। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले से ही मंटन सिंह को मैदान में उतारा है। अब नवादा वारिसलीगंज में राजद-कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई देखने को मिलेगी। इस बार महागठबंधन की पार्टियां लगभग 10-12 सीटों पर आमने-सामने होंगी। Read More:अमित शाह का बिहार दौरा: चिराग और नीतीश से मुलाकात, शाह ने RJD पर साधा निशाना

महागठबंधन में खींचतान

Bihar Assembly Election: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा कुटुंबा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, राजद के तेजस्वी यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान को मैदान में उतार सकते हैं। इन तैयारियों से यह संकेत मिलता है कि महागठबंधन की रणनीति अभी भी अंतिम रूप नहीं ले पाई है और कई सीटों पर उम्मीदवार बदल सकते हैं।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.