बद्रीनाथ धाम के कपाट पारंपरिक रीति से खोले गए, हजारों श्रद्धालु मौजूद

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

बद्रीनाथ धाम के कपाट पारंपरिक रीति से खोले गए, हजारों श्रद्धालु मौजूद

चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत खोले गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित थे।

बद्रीनाथ धाम के कपाट पारंपरिक रीति से खोले गए हजारों श्रद्धालु मौजूद

बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। |

चारधाम यात्रा के पांचवें दिन चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवान के दर्शन किए।

घी में लबालब मिला कंबल 

अनुमान है कि आज करीब 7 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचेंगे, कपाट खुलने के समय मंदिर परिसर में करीब 2 हजार लोग मौजूद थे। यहां सबसे पहले बीते 6 महीनों से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन किए जा रहे हैं। वहीं, कपाट बंद होने के समय बद्रीविशाल पर चढ़ा घृत कंबल हटाया गया। बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि इस साल कंबल घी में लबालब मिला है, जो ये संकेत देता है कि पूरे साल मौसम पक्ष में रहेगा।

कुंवारी लड़कियों का उपवास

घृत कंबल माणा गांव की कुंवारी लड़कियां उपवास रखकर बनाती हैं। ऊन से बने इस कंबल को बद्री गाय के शुद्ध घी में डुबोया जाता है। कपाट बंद होने से पहले बद्रीविशाल की प्रतिमा को इसी कंबल से पूरी तरह ढक दिया जाता है और धाम 6 महीने के लिए बंद हो जाता है। इस दौरान बर्फबारी और - तापमान में भी कंबल में लगा घी जमता नहीं है।

समृद्धि का संकेत 

कपाट खुलने पर जब कंबल को हटाया जाता है, तो उसकी हालत को संकेत माना जाता है। कंबल सही सलामत, नरम और घी से भरा मिले, तो इसे अच्छे मौसम, फसल और समृद्धि का संकेत माना जाता है। अगर कंबल सूखा, फटा या सिकुड़ा हुआ मिले, तो इसे बारिश कम होने, मौसम खराब रहने और लोगों को खेती-बाड़ी या रोजमर्रा के काम में दिक्कतें आ सकती हैं।

चारों धाम के खुले कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही अब श्रद्धालु उत्तराखंड में स्थित चारों धामों के दर्शन कर पाएंगे। इससे पहले अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे, जिसके 3 दिन बाद 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले गए। प्रदेश सरकार का दावा है कि इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

राज्य

देहरादून में रन फॉर योगा कार्यक्रम, CM धामी ने लिया भाग, की जनता से अपील

देहरादून में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने भाग लिया और योग को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। योग को वैश्विक पहचान दिलाने की भी चर्चा की।

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला लिया गया, जिसमें राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक है।

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

राज्य

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।