असम में ट्रेन की चपेट में आया हाथियों का झुंड, 7 हाथियों की मौत, बच्चा घायल

assam-train-collision-elephants-7-killed-calf-injured

असम में ट्रेन की चपेट में आया हाथियों का झुंड, 7 हाथियों की मौत, बच्चा घायल

असम में ट्रेन की चपेट में आया हाथियों का झुंड 7 हाथियों की मौत बच्चा घायल

Assam Elephant Train Accident: असम में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि ट्रेन का इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 7 हाथियों की मौत हो गई।

7 हाथियों की मौत

हादसे में ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि ये 8 हाथियों झुंड गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने के कारण ये हादसा हुआ। ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए। एक हाथी का बच्चा भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। वहीं मृत हाथियों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।  [caption id="attachment_123532" align="alignnone" width="603"]7 हाथियों की मौत 7 हाथियों की मौत[/caption]

Assam Elephant Train Accident: यात्रियों को किया शिफ्ट

यह घटना उस स्थान पर घटी जहां हाथियों का गलियारा नहीं है। हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में हुआ। दुर्घटना स्‍थल गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद पटरी से उतरे डिब्बों से यात्रियों को अस्थायी रूप से अन्य डिब्बों में खाली बर्थ पर शिफ्ट किया गया। [caption id="attachment_123533" align="alignnone" width="611"]ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे[/caption] ट्रेनों को किया डायवर्ट

ट्रेनों को किया डायवर्ट 

Assam Elephant Train Accident: प्रभावित कोचों को हटाकर बाकी ट्रेन 4 घंटे बाद, सुबह 6:11 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। गुवाहाटी में ट्रेन में कोच जोड़े गए, जिनमें यात्रियों को बैठाया गया। अधिकारी के मुताबिक,वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से डायवर्ट किया गया। NFR के जनरल मैनेजर और लुमडिंग के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।