बेटे के निधन से टूटे अनिल अग्रवाल, कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान

anil-agarwal-pledges-75-percent-wealth-donation-son-death

बेटे के निधन से टूटे अनिल अग्रवाल, कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान

बेटे के निधन से टूटे अनिल अग्रवाल कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान

Anil Agarwal son's death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। इस गहरे दुख के बीच उन्होंने एक बड़ा फैसला किया। अनिल अग्रवाल ने कहा - वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान कर देंगे।

अग्निवेश अग्रवाल का निधन

अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग करते वक्त घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन 7 जनवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 

कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान

अनिल अग्रवाल ने भावुक पोस्ट में लिखा - वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान कर देंगे। उन्होंने यह वादा अपने बेटे अग्निवेश से किया था। जो भी कमाया है, उसका बड़ा हिस्सा समाज को लौटाया जाएगा। बेटे के जाने के बाद उन्होंने यह संकल्प और मजबूत कर लिया। अब उनकी बाकी जिंदगी इसी मकसद के लिए होगी। [caption id="attachment_127150" align="alignnone" width="587"]अनिल अग्रवाल अपनी पत्नी किरण, बेटे अग्निवेश, बेटी प्रिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डिनर टेबल पर नजर आ रहे हैं। अनिल अग्रवाल अपनी पत्नी किरण, बेटे अग्निवेश, बेटी प्रिया और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डिनर टेबल पर नजर आ रहे हैं।[/caption]

Anil Agarwal son's death: PM ने दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी और लिखा - श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस मिलता रहे। ओम शांति।

कौन थे अग्निवेश अग्रवाल?

Anil Agarwal son's death: अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ। उनकी पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी 2001 में पूजा बांगर से हुई थी। पूजा, श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मोहन बांगर की बेटी हैं। अग्निवेश ने बिजनेस दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 'Fujairah Gold' जैसी कंपनी खड़ी की और Hindustan Zinc के चेयरमैन भी रहे। वह Vedanta Group की कंपनी Talwandi Sabo Power Limited के बोर्ड मेंबर भी थे।

संबंधित सामग्री

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

देश-विदेश

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक, PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

जुर्म गाथा

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा

“राजा नहीं, किसान का बेटा हूं”, बोले हरियाणा CM नायब सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद को किसान का बेटा बताया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला  - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश

मंत्री के भाई ने महिला CEO को धमकाया, बोला - तुझे जिंदा गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री के भाई पर महिला CEO को धमकाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। विवाद कन्या विवाह योजना पर उठा।

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

राजस्थान

जयपुर में न्याय सेतु सम्मेलन का आयोजन, CM भजनलाल हुए शामिल, रिटायर्ड जजों की विशेषज्ञता पर चर्चा

जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में न्याय सेतु सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें रिटायर्ड जजों ने कानूनी जागरूकता और वैकल्पिक विवाद समाधान पर विचार किया।