अमित शाह ने किया पतंजलि हॉस्पिटल का उद्घाटन, CM धामी रहे मौजूद, रामदेव-शाह ने छुए एक-दूसरे के पैर

amit-shah-inaugurates-patanjali-hospital-cm-dhami-ramdev-touch-feet

अमित शाह ने किया पतंजलि हॉस्पिटल का उद्घाटन, CM धामी रहे मौजूद, रामदेव-शाह ने छुए एक-दूसरे के पैर

अमित शाह ने किया पतंजलि हॉस्पिटल का उद्घाटन cm धामी रहे मौजूद रामदेव-शाह ने छुए एक-दूसरे के पैर

Amit Shah Dhami in Haridwar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ का दौरा किया। इस दौरान शाह ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, जो आपातकालीन और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस दौरान उनके साथ CM पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

अस्पताल में विशेष सुविधाएं

यह 250 बेड वाला अस्पताल विशेष रूप से आपातकालीन स्थितियों और गंभीर रोगों के इलाज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और लेटेस्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे हरिद्वार और आसपास के इलाके के लोगों को बेहतर और वक्त पर इलाज मिल सकेगा। [caption id="attachment_129769" align="alignnone" width="656"]अमित शाह ने किया पतंजलि हॉस्पिटल का उद्घाटन अमित शाह ने किया पतंजलि हॉस्पिटल का उद्घाटन[/caption]

शाह और रामदेव ने एक-दूसरे के पैर छुए

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। हरिद्वार में शाह और रामदेव बाबा ने एक-दूसरे के पैर छुए। वहीं पतंजलि के डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने भी अमित शाह के पैर छुए। इसके बाद गृहमंत्री ने कनखल में मां भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड दीप शताब्दी वर्ष समारोह- 2026 में भाग लिया। फिर अमित शाह निरंजनी अखाड़ा पहुंचे।

Amit Shah Dhami in Haridwar: CM धामी की बड़ी बातें

इस दौरान सीएम धामी ने कहा - गृह मंत्री अमित शाह संकल्प, समर्पण और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उनके संगठन कौशल से BJP विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य-संस्कृति आई है। भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’, आतंकवाद-नक्सलवाद पर सख्ती और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस प्रगति। साथ ही केंद्र के मार्गदर्शन में सराकर देवभूमि उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ लगातार कार्य कर रही है।

संबंधित सामग्री

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश

गेहूं उपार्जन को रफ्तार देने में जुटी मप्र सरकार, सीएम डॉ यादव ने दिए किसानों को हर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं उपार्जन लक्ष्य को 78 लाख से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया, किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग और विभिन्न सुविधाएं शुरू की गईं।

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

दिल्ली में बकाया पैसे के विवाद में हलवाई को बांधकर हाथों को ग्राइंडर से काटा, 3 गिरफ्तार

दिल्ली में एक हलवाई पर पैसों के विवाद के चलते बर्बर हमला किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, और पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

MP बोर्ड 12वीं की टॉपर बेटियों खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को CM डॉ मोहन यादव ने किया सम्मानित

मध्य प्रदेश कक्षा 12 के परिणामों में इस वर्ष बेटियों ने बाजी मारी। दो छात्राओं ने प्रदेश में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और सीएम यादव ने उन्हें सम्मानित किया।

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

देश-विदेश

पंजाब ने DC को 6 विकेट से हराया, सबसे बड़ा टारगेट चेज, काम न आया राहुल का रिकॉर्ड

In IPL 2026, KL Rahul scores a century for Delhi Capitals, leading to a total of 264 runs against Punjab Kings. Nitish Rana also shines.

KL ने पंजाब के दिखाए तारे, जड़ा शतक,  PBKS की तगड़ी शुरुआत, प्रभसिमरन की 50