अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले आओ, पहले पाओ..

amarnath-yatra-2026-registration-date-apply-online

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले आओ, पहले पाओ..

अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू पहले आओ पहले पाओ

Amarnath Yatra Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। 2026 की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो रहे है। इससे श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा का परमिट ले सकते हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी है कि पंजीकरण की सुविधा 550 से ज्यादा तय बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी।

15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

‘पहले आओ, पहले पाओ’

हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की गई है। साथ ही, यात्रा के दोनों रास्तों के लिए हर दिन की एक तय सीमा भी लागू की जाएगी। आम यात्रियों की सुविधा के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच और ऑनलाइन परमिट व्यवस्था भी शुरू होगी। इससे अमरनाथ यात्रा की प्रक्रिय आसान और सुरक्षित हो सकेगी।

15 अप्रैल से शुरू

श्रद्धालु 15 अप्रैल से देशभर की 550 से ज्यादा अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इससे लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में आसानी होगी। इसका मकसद यह है कि देश के अलग‑अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने में आसानी हो और वे अपने घर के पास ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकें। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगा। यात्रा के हर रास्ते के लिए रोज की तय संख्या होगी यानी हर दिन सीमित संख्या में ही यात्रियों को अनुमति दी जाएगी।

Amarnath Yatra Registration: तैयारियां तेज

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक, यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल, 2026 से शुरू जो जाएगी।

संबंधित सामग्री

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद BJP में शामिल, पंजाब CM मान राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

पंजाब के राजनीतिक माहौल में बड़ी हलचल, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों ने BJP का दामन थामा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी की।

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड

जोशीमठ में खतरा टला नहीं, भूस्खलन जारी, विस्थापन और मॉनिटरिंग में देरी

उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन से खतरा जारी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि मानसून में स्थिति और बिगड़ सकती है। विस्थापन और मॉनिटरिंग परियोजनाएं अधूरी हैं।

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सनातन

Spiritual Symbols IN Dream: अगर आपके सपने में ये चीजे देखी, तो आप पर है भगवान शिव की कृपा!

सपने में भगवान शिव, शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या रुद्राक्ष दिखने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव और आध्यात्मिक प्रगति के संकेत होते हैं।

Khalnayak Returns Teaser Out:

मनोरंजन

Khalnayak Returns Teaser Out: 'खलनायक रिटर्न्‍स' का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट..

The teaser for 'Khalnayak Returns', the sequel to the 1993 hit 'Khalnayak', has been released. Sanjay Dutt returns as the notorious 'Ballu', with the film sparking excitement and nostalgia among fans.

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश

मऊ में भयानक सड़क हादसा, परिवार के 5 सदस्यों की मौत, बेटी की शादी कराकर लौट रहे थे

यूपी के मऊ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।