19 राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

19-rajya-sabha-mps-oath-sharad-pawar-wheelchair

19 राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

19 राज्यसभा सांसदों ने ली शपथ व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

Rajya Sabha MPs Oath: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से चुनकर आए नेताओं ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नवनिर्वाचित और पुनः निर्वाचित कुल 19 सदस्यों ने शपथ ली। 

सभापति ने दिलाई शपथ

NCP (SP) के प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री व महाराष्ट्र की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता रामदास अठावले, AIADMK के वरिष्ठ नेता थंबीदुरई व DMK के तिरुची शिवा जैसे वरिष्ठ नेता शपथ लेने वालों में शामिल रहे। ये सभी नेता फिर से राज्य सभा के सदस्य बन गए हैं। यह आयोजन राज्यसभा में ही आयोजित किया गया। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

[caption id="attachment_145474" align="alignnone" width="1284"]केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले[/caption]

व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए पहुंचे। शपथ लेने वालों में 5 महाराष्ट्र, 3 ओडिशा, 6 तमिलनाडु और 5 पश्चिम बंगाल के मैंबर है। दरअसल, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों को चुनाव हुए। 18 सांसदों का अभी शपथ लेना बाकी है। बिहार के CM नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।

[caption id="attachment_145473" align="alignnone" width="1281"]शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए पहुंचे। शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए पहुंचे।[/caption]

Rajya Sabha MPs Oath: इन्होंने ली शपथ

शपथ लेने वाले सभी 19 सदस्यों में 

  1. रामदास आठवले
  2. माया चिंतामन इवनाते
  3. शरदचंद्र पवार
  4. रामराव सखाराम वडकुटे
  5. ज्योति नागनाथ वाघमारे
  6. क्रिस्टोफर मणिकम
  7. अंबुमणि रामदोस
  8. कोंस्टांडिन रवींद्रन
  9. एल. के. सुधीश, एम. थंबीदुरई
  10. तिरुची शिवा
  11. बाबुल सुप्रियो बराल
  12. मेनका गुरुस्वामी
  13. राजीव कुमार
  14. रुक्मिणी मलिक
  15. बिस्वजीत सिन्हा
  16. संतृप्त मिश्रा
  17. दिलीप कुमार रे 
  18. मनमोहन सामल

संबंधित सामग्री

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

राज्य

जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, जिससे पेट्रोल की बचत होगी।

क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं? इस तरह बनाए टेस्टी कढ़ी..

लाइफ स्टाइल

क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं? इस तरह बनाए टेस्टी कढ़ी..

Discover the unique 'Mango Curry' by Chef Ranveer Brar, blending yogurt, coconut milk, and spices for a royal taste this summer.

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

राज्य

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

A late-night collision between two cars on the Nanakmatta-Dahla Road in Rudrapur, Uttarakhand, resulted in two deaths and three injuries.

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

मनोरंजन

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

Kannada film industry mourns the sudden death of actor-producer Dilip Raj due to a heart attack at his home.

तमिलनाडु में विजय सरकार की बड़ी जीत! फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन, विपक्ष रह गया पीछे

देश-विदेश

तमिलनाडु में विजय सरकार की बड़ी जीत! फ्लोर टेस्ट में 144 विधायकों का समर्थन, विपक्ष रह गया पीछे

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास मत हासिल कर लिया। फ्लोर टेस्ट में सरकार को 144 विधायकों का समर्थन मिला।