इंदौर के बाद गुजरात में जहरीला पानी: गांधीनगर में 104 बच्चे बीमार

104-children-fall-ill

इंदौर के बाद गुजरात में जहरीला पानी: गांधीनगर में 104 बच्चे बीमार

इंदौर के बाद गुजरात में जहरीला पानी गांधीनगर में 104 बच्चे बीमार

Gandhinagar 104 Children Fall Ill: बच्चों को उल्टी, दस्त की शिकायत

हालात इतने बिगड़ गए कि गांधीनगर सिविल अस्पताल में बच्चों को भर्ती करने के लिए अलग से नया वार्ड खोलना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बड़ी संख्या में बच्चों को बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के साथ लाया गया है। कई बच्चों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

Gandhinagar 104 Children Fall Ill: सबसे ज्यादा प्रभावित 1 से 16 साल के बच्चे

फिलहाल अस्पताल में 104 बच्चे भर्ती हैं और बीते तीन दिनों में बीमार बच्चों की संख्या में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे 1 से 16 साल की उम्र के हैं। डॉ. मिताबेन के मुताबिक, अस्पताल पहुंच रहे बच्चों में तेज बुखार, पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।

बच्चों के लिए नया वॉर्ड

सभी बच्चों को फिलहाल IV फ्लूइड और एंटीबायोटिक्स देकर इलाज किया जा रहा है, जिससे उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन को तुरंत एक नया वार्ड नंबर 604 शुरू करना पड़ा, ताकि बच्चों को समय पर इलाज मिल सके।

सीवेज की गंदगी मिलने की खबर

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पीने के पानी में सीवेज की गंदगी मिलने की आशंका जताई जा रही है. इलाकों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी.फिलहाल लोगों को नल का पानी पीने से बचने की सलाह दी है और टैंकरों के जरिए साफ पानी की सप्लाई शुरू की गई है.

संबंधित सामग्री

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

जुर्म गाथा

गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला; एक आरोपी को 7 साल की सजा

मध्य प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या मामले में राजस्थान की अदालत ने 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से CM सुक्खू का चुनावी शंखनाद, ‘युवा कार्ड’ के साथ कांग्रेस की रणनीति तेज

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने चुनावी रणनीति की घोषणा की और कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर जोर दिया। कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड

बंगाल प्रचार से लौटते ही एक्शन में झारखण्ड सीएम सोरेन, शिक्षा-स्वास्थ्य और ट्रैफिक सुधार पर कीं मैराथन बैठकें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण पर जोर दिया।

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा

बहादुरगढ़ में शाही अंदाज़ में MLA के बेटे की सगाई, 1.5 लाख मेहमानों को न्योता; हरियाणा CM सैनी भी पहुंचे

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राजेश जून के बेटे सचिन जून की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

देश-विदेश

गुजरात चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, नगर निगमों में दर्ज की जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, सभी 15 नगर निगमों में जीत दर्ज की। कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीछे रहीं।