बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बड़ी रेड में नकदी और सोना जब्त

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बीरभूम में पुलिस ने ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई, जिसमें पत्थर कारोबारी के सहायक को गिरफ्तार किया गया।

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना |

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़ आंकी जा रही है। इस तरह कुल बरामदगी करीब ₹50 करोड़ की हुई है। नोटों का ढेर इतना बड़ा था कि उन्हें गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं।

करोड़ों रुपए और सोना

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात मिनार मंडल के घर पर छापेमारी शुरू की थी। पहले ₹20 करोड़ कैश मिला था। पूरी रात चली गिनती के बाद बरामद रकम बढ़कर ₹28.5 करोड़ तक पहुंच गई। कैश को लोहे के बक्सों में भरकर मोहम्मद बाजार थाने ले जाया गया, जहां से बैंक में जमा कराया जाएगा। पुलिस ने घर से 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट बरामद किए। इनकी कुल कीमत करीब ₹21.5 करोड़ है। गिरफ्तारी के बाद मिनार मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कैश और सोना तुलु मंडल का है। 

बेटी की कराई 100 करोड़ में शादी

पुलिस ने आरोपी मिनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था और बाद में स्टोन कारोबार से जुड़ गया। आरोपी फरार पत्थर कारोबारी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन का मैनेजर और साला है। तुलु मंडल वही शख्स है, जिसने 2024 में अपनी बेटी की करीब ₹100 करोड़ की शादी कराई थी। तुलु मंडल को पूर्व TMC नेता अनुब्रत मंडल का करीबी भी माना जाता है। 

सरकारी खजाने को हड़पा

अनुब्रत जून में TMC के बागी ऋतब्रत बनर्जी गुट में शामिल हो गए थे। बंगाल के मुंख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सराहनीय काम किया। उन्होंने छापेमारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। पुलिस को शक है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व का हिस्सा है, जिसे सरकारी खजाने में जमा कराने के बजाय हड़पा गया। 2016-17 के आसपास तुलु मंडल ने बीरभूम की स्टोन क्वारियों में District Collection Rate वसूली का काम संभाला था।

संबंधित सामग्री

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

राज्य

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। वन विभाग ने बाघ की खाल और अन्य दुर्लभ प्रजातियों के अंग बरामद किए।

हरिद्वार में डांस विवाद के बाद युवती की हत्या, शव नहर में फेंका, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

राज्य

हरिद्वार में डांस विवाद के बाद युवती की हत्या, शव नहर में फेंका, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

हरिद्वार में एक शादी समारोह में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवती की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया।

36 लाख का कर्ज था इसलिए वैभव का किया अपहरण, गोरखपुर में बच्चे की हत्यारे का कबूलनामा

राज्य

36 लाख का कर्ज था इसलिए वैभव का किया अपहरण, गोरखपुर में बच्चे की हत्यारे का कबूलनामा

गोरखपुर में एक सराफा कारोबारी के पोते की हत्या के आरोप में कंप्यूटर टीचर सर्वेश उर्फ बिट्टू गिरफ्तार। परिवार के 7 सदस्य भी हिरासत में।

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

खेल

भारत को दूसरा गोल्ड मेडल, शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता महिला पैरा शॉट पुट

भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज जीता।

बेटियों ने रचा इतिहास,  ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

देश-विदेश

बेटियों ने रचा इतिहास, ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल किया अपने नाम

ईशा सिंह ने 25 m पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया। भारत को इस इवेंट में कुल 3 मेडल मिले।