BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

विवाद में केजरीवाल का नया बंगला

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरें जारी की। AAP ने तस्वीरों को फर्जी बताया।

bjp ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की aap बोली - फोटो फर्जी

केजरीवाल के बंगले की तस्वीरें जारी |

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी 'शीशमहल' रहता है। उन्होंने अपने आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं।

आतिशी ने फोटो को फर्जी बताया

अरविंद केजरीवाल 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। वर्मा ने कहा, ‘केजरीवाल लंबे वक्त से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में आवास मिला। तस्वीरें देखकर हैरानी हो गई। जो सादगी की बात करते थे, वे लग्जरी में रह रहे हैं।’ इधर, AAP नेता आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा- ये फोटोज अरविंद केजरीवाल के घर के नहीं हैं। अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और LG साहब अपने-अपने घर खोलें। केजरीवाल भी अपना घर खोलेंगे। इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी।

कोर्ट गए केजरीवाल

केजरीवाल सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए है। केंद्र ने उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पिछले साल अक्टूबर में लोदी एस्टेट में बंगला आवंटित किया था। अभी वह पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित आवास में रह रहे थे। इस सरकारी आवास के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसमें सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत से कहा था कि 10 दिनों के भीतर उन्हें आवास दिया जाएगा। इसी के तहत 95 लोधी एस्टेट में आवास आवंटित हुआ।

कैसा है बंगला

करीब 5,000 वर्गफुट में फैला यह Type-VII बंगला सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी में आता है। इसमें 4 बेडरूम, हॉल, डाइनिंग रूम, वेटिंग रूम, ऑफिस स्पेस, 2 लॉन, एक गैराज और 3 सर्वेंट क्वार्टर हैं। 

संबंधित सामग्री

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

राज्य

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

देश-विदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में 'भारत टेक्स-2026' में भाग लिया, जहाँ उन्होंने राज्य में टेक्सटाइल निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।