अमेरिका-ईरान संघर्ष तीव्र

ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

अमेरिका ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें एक शादी समारोह भी प्रभावित हुआ, जिससे 5 की मौत और 50 से अधिक घायल हुए।

By : दिव्या मिस्त्री
ईरान में शादी पर अमेरिकी हमला, 5 की मौत,बच्चों समेत 50 घायल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, हमलों में ईरान की एयर डिफेंस साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री ठिकानों, कम्युनिकेशन साइट्स और माइन बिछाने की क्षमता से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया।

शादी समारोह के दौरान हमला, 5 की मौत

ईरान का दावा है कि दक्षिणी ईरान के सिरिक इलाके में अमेरिकी हमले की चपेट में एक शादी समारोह भी आया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में कई घायल लोग अस्पताल में इलाज कराते नजर आ रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

खुजस्तान में भी हमले का दावा

ईरान के खुजस्तान प्रांत में भी अमेरिकी हमले में 7 लोगों की मौत और 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हर नए हमले के साथ पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ता जा रहा है।

ईरान का जवाबी हमला

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। इससे संघर्ष का दायरा और बढ़ने की आशंका है।

ट्रम्प का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ किसी समझौते की जरूरत नहीं है। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर लगभग पूरा नियंत्रण है और ईरान की अर्थव्यवस्था तेजी से कमजोर हो रही है।

USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंचा

इस बीच अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन थाईलैंड पहुंच गया है। करीब 5,000 सैनिकों और कर्मचारियों वाला यह युद्धपोत 200 दिनों से ज्यादा समय तक लगातार समुद्र में रहने के बाद पांच दिन के ठहराव के लिए यहां पहुंचा है। यह पोत पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े मिशन पर तैनात था।

लंबे समय तक समुद्र में रहने के कारण जहाज पर तैनात सैनिकों को आराम और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं जताई गई हैं। अमेरिका-ईरान टकराव के बीच अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में यह संघर्ष कितना और बढ़ता है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका का ईरान पर बड़ा मिसाइल अटैक,  ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा कब्जा

अमेरिका का ईरान पर बड़ा मिसाइल अटैक,  ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा कब्जा

अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद, ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर पलटवार किया है।

ट्रंप के वॉर मोड से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

ट्रंप के वॉर मोड से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भारी गिरावट देखने को मिली।

नेपाल में बाढ़ से मची भीषण तबाही, अब तक 919 लोगों की मौत; 4200 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल में बाढ़ से मची भीषण तबाही, अब तक 919 लोगों की मौत; 4200 से ज्यादा लोग लापता

नेपाल और तिब्बत में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई बाढ़ से 919 लोगों की मौत हुई है, 4200 से अधिक लोग लापता हैं। बचाव दल शवों की पहचान और उनकी सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

तिब्बत में फिर फटी झील, नेपाल में गांव कराया गया खाली; 478 मौतों की हुई पुष्टि, 1,500 लापता

तिब्बत में फिर फटी झील, नेपाल में गांव कराया गया खाली; 478 मौतों की हुई पुष्टि, 1,500 लापता

नेपाल और तिब्बत में भारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से 478 लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 से अधिक लोग लापता हैं।

भोपाल बायपास ब्रिज से नीचे गिरी यात्री बस,दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल

भोपाल बायपास ब्रिज से नीचे गिरी यात्री बस,दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बस ब्रिज से गिरी, दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत चार की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september