वॉशिंगटन डीसी में बढ़ाई नेशनल गार्ड की तैनाती: हालात काबू से बाहर

trump-national-guard-washington-dc-deployment-august-2025

वॉशिंगटन डीसी में बढ़ाई नेशनल गार्ड की तैनाती: हालात काबू से बाहर

वॉशिंगटन डीसी में बढ़ाई नेशनल गार्ड की तैनाती हालात काबू से बाहर

ट्रम्प का कानून-व्यवस्था पर बड़ा फैसला: वॉशिंगटन में 700 और नेशनल गार्ड तैनात

trump national guard washington dc deployment august 2025

डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया पुलिस अब सीधे केंद्र सरकार के कंट्रोल में, विपक्ष और मेयर ने विरोध जताया है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड की तैनाती दोगुनी कर दी है। वेस्ट वर्जीनिया, साउथ कैरोलिना और ओहियो से कुल 700 गार्ड्स राजधानी भेजे जा रहे हैं। पहले से मौजूद 800 गार्ड्स के साथ अब संख्या 1500 के करीब पहुंचेगी।

 क्यों उठाया गया यह कदम?

ट्रम्प ने कहा: राजधानी में हालात काबू से बाहर हैं। गिरोह और अपराधियों ने शहर को घेर लिया है। हम नेशनल गार्ड के ज़रिए कानून व्यवस्था बहाल करेंगे। ट्रम्प ने 1970 के होम रूल एक्ट का इस्तेमाल करते हुए राजधानी की पुलिस व्यवस्था भी अपने नियंत्रण में ले ली है। धारा 740 के तहत अब डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस सीधे फेडरल कंट्रोल में है।

वॉशिंगटन डीसी की मेयर म्यूरियल बोउजर ने कहा

 ट्रम्प बेबुनियाद डर पैदा कर रहे हैं। शहर में गोलीबारी ज़रूर चिंता का विषय है, लेकिन कुल अपराध दर घटी है।

विरोध प्रदर्शन तेज

ट्रम्प के फैसले के बाद राजधानी में लोग सड़कों पर उतर आए। व्हाइट हाउस तक मार्च किया गया। नेशनल गार्ड्स और पुलिस की भारी मौजूदगी देखी गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रम्प राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सेना का दुरुपयोग कर रहे हैं।

होम रूल एक्ट: क्या है ये क़ानून?

1970 का एक्ट: डीसी की पुलिस को आम तौर पर स्थानीय मेयर कंट्रोल करती हैं। धारा 740: राष्ट्रपति आपात स्थिति में 48 घंटे के लिए पुलिस कंट्रोल ले सकते हैं। अगर 30 दिन से ज्यादा कंट्रोल चाहिए, तो संसद की मंज़ूरी जरूरी होती है। अभी यह साफ नहीं है कि ट्रम्प ने संसद की समिति को सूचना दी है या नहीं।

राजनीतिक मोड़ः चुनाव नजदीक, फैसले के मायने

trump national guard washington dc deployment august 2025

2026 अमेरिकी चुनाव में ट्रम्प फिर से उम्मीदवार हैं। वॉशिंगटन डीसी में फेडरल कंट्रोल और “लॉ एंड ऑर्डर” एजेंडा उनकी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। डेमोक्रेट्स ने आरोप लगाया कि ट्रम्प शांति से चल रहे शहर में अराजकता का भ्रम पैदा कर रहे हैं।

 अभी क्या स्थिति है?

वॉशिंगटन में कुल 1500 नेशनल गार्ड्स तैनात, पुलिस सीधे फेडरल कंट्रोल में है. विरोध प्रदर्शन जारी, सुरक्षा अलर्ट हाई. कानूनी और राजनीतिक लड़ाई तेज होने की संभावना

Read More:- Archana Tiwari: कटनी की ‘लापता लेडी’ अर्चना तिवारी की तलाश पूरे देश में जारी, GRP ने छेड़ी ऑल इंडिया सर्च ऑपरेशन

Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।