नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, बैठक में रहे सीएम नायाब सिंह सैनी मौजूद

the-process-of-electing-a-new-national-president

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, बैठक में रहे सीएम नायाब सिंह सैनी मौजूद

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू बैठक में रहे सीएम नायाब सिंह सैनी मौजूद

The process of electing a new national president: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की, जिसके तहत शीर्ष नेताओं ने 45 वर्षीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के नामांकन पत्र दाखिल किए. [caption id="attachment_129141" align="alignnone" width="300"]भाजपा भाजपा[/caption]

नवीन के नामांकन पत्रों का एक सेट सौंपा गया

[caption id="attachment_129141" align="alignnone" width="300"]भाजपा भाजपा[/caption] बता दें की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेताओं धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रीजीजू की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण को नवीन के नामांकन पत्रों का एक सेट सौंपा गया है.

The process of electing a new national president: इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी शामिल हुए.

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और राज्य के अन्य नेताओं ने भी नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक और सेट दाखिल किया.

नवीन को पिछले महीने ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे. साथ ही बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड समेत कई राज्यों के नेताओं ने भी नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए.

The process of electing a new national president: पीएम मोदी व गृहमंत्री शाह का समर्थन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के समर्थन से नितिन नवीन का भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. बता दें की भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने एक निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाता है.

जिसकी सदस्यता अवधि कम से कम 15 वर्ष हो

इस चुनाव प्रक्रिया की निगरानी पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी करते हैं। भाजपा के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से ऐसे व्यक्ति का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर सकते हैं, जो चार कार्यकालों तक सक्रिय सदस्य रहा हो और जिसकी सदस्यता अवधि कम से कम 15 वर्ष हो.

संबंधित सामग्री

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

राज्य

निहंगों ने देहरादून की ओर कूच किया, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, बॉर्डर पर छिपे होने की आशंका

उत्तराखंड में निहंगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और देहरादून की ओर बढ़ गए। इस घटना के पीछे पंजाब के CM और सिख संगठनों का दबाव माना जा रहा है।

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

मनोरंजन

ईशा देओल ने कहा- 'जीवन में प्यार और रोमांस की कमी महसूस होती है'

ईशा देओल ने खुलकर बात की कि उन्हें अपनी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी महसूस हो रही है, विशेषकर तलाक और ब्रेकअप के बाद।

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

राज्य

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में धमाका हुआ जिसके वीडियो से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गईं। 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वैन और क्रेन जब्त।

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराकर पलट गया, जिससे भीषण आग लगी और चालक की मौत हो गई। कई वाहन भी जल गए।

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।