Telangana road accident students: तेलंगाना के रंगारेड्डी के मोकीला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ।सड़क दुर्घटना में 4 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौत हो गई। मीरागुड़ा गेट के पास से जा रही एक कार, पहले रोड डिवाइडर से टकराई और फिर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 5 छात्रों में से 4 की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे छात्र
सभी छात्र ICFAI बिजनस स्कूल के थे। पुलिस ने बताया का हादसा रात करीब 1:30 बजे मोकीला थाना क्षेत्र में हुआ। सभी स्टूडेंट दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। स्पीड ज्यादा तेज होने के कारण ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया। [caption id="attachment_127089" align="alignnone" width="691"]
4 छात्रों की मौत, 1 घायल[/caption]