Sunita Williams Visit India: सुनीता विलियम्स का भारत दौरा, उन्होंने कहा- 'भारत आना घर वापसी जैसा'!

sunita-williams-visit-india-says-india-feels-like-home

Sunita Williams Visit India: सुनीता विलियम्स का भारत दौरा, उन्होंने कहा- 'भारत आना घर वापसी जैसा'!

sunita williams visit india सुनीता विलियम्स का भारत दौरा उन्होंने कहा- भारत आना घर वापसी जैसा

Sunita Williams Visit India: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स 20 जनवरी को दिल्ली पहुंची। वहां उन्होंने दिवंगत कल्पना चावला की मां से मुलाकात की। सुनीता ने भारत आने को 'घर वापसी' जैसा बताया। दिल्ली में विलियम्स ने अमेरिकन सेंटर में आयोजित ‘आंखें सितारों पर, पैर जमीन पर’ नाम के सेमिनार में हिस्सा लिया। उस दौरान उन्होंने कई बातें शेयर की।

Sunita Williams Visit India: सुनीता विलियम्स ने कहा कि-

'इस समय दुनिया में अंतरिक्ष को लेकर एक तरह की होड़ (स्पेस रेस) चल रही है। कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। लक्ष्य सिर्फ पहले पहुंचना नहीं है, बल्कि यह है कि इंसान सुरक्षित, टिकाऊ और लंबे समय तक रहने लायक तरीके से चांद पर जाए।' उन्होंने आगे कहा कि- 'यह काम सबके फायदे, सहयोग और पारदर्शिता के साथ, लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि किसी एक देश का दबदबा न हो और पूरी मानवता को इसका लाभ मिले। सभी देश सहयोग के साथ आगे बढ़ें, बिल्कुल अंटार्कटिका मॉडल की तर्ज पर।' Also Read-Sunita Williams Returns to Earth : धरती पर सबसे पहले डॉल्फिन ने सुनीता का स्वागत किया, 7 मिनट तक संपर्क टूटा

'भारत आना घर वापसी जैसा..'- सुनीता

सुनीता विलियम्स ने बताया कि- 'भारत आना मुझे घर वापसी जैसा लगता है, क्योंकि मेरे पिता भारत के गुजरात शहर के मेहसाणा जिले के झूलासन गांव से थे।' एक मीडिया एजेंसी ने जब चांद पर जाने की इच्छा के बारे में सवाल किया तो जवाब देते हुए विलियम्स ने कहा कि- 'मैं चंद्रमा पर जाना चाहती हूं, लेकिन मेरे पति मेरी जान ले लेंगे, इजाजत नहीं देंगे। घर वापसी और जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है। अंतरिक्ष खोज में अगली पीढ़ी को अपना स्थान बनाना होगा।'' Also Read-छत्तीसगढ़ बनेगा पर्यटन हब.. सरकार कर रही नई पर्यटन नीति तैयार

60 साल की सुनीता विलियम्स भारत दौरे पर

60 साल की सुनीता विलियम्स NASA से रिटायर हो चुकी है, उन्होंने अंतरिक्ष में 608 दिन रहीं वहां 9 स्पेस वॉक भी किए। वो 20 जनवरी को भारत आई हैं। वो यहां 4-5 दिन के दौरे पर रहेंगी। 21 जनवरी को कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और फिर केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होंगी। यह फेस्टिवल 22 से 25 जनवरी तक चलेगा।

संबंधित सामग्री

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, कई लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराकर पलट गया, जिससे भीषण आग लगी और चालक की मौत हो गई। कई वाहन भी जल गए।

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

राज्य

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से स्कूल, वाहन और मकानों को नुकसान पहुँचा। सड़कें बाधित हुईं, पर यातायात बहाल कर दिया गया।

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने जा रही है। इसमें 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें विचारधारा, नेतृत्व और विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।