SSC ऑनलाइन एग्जाम में नकल, 4 लाख में पास करने की डील, प्रॉक्सी सर्वर से हल हो रहे थे पेपर

SSC Exam Cheating Racket Busted in Noida

SSC ऑनलाइन एग्जाम में नकल, 4 लाख में पास करने की डील, प्रॉक्सी सर्वर से हल हो रहे थे पेपर

नोएडा में SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानिए कैसे होता था पूरा खेल।

ssc ऑनलाइन एग्जाम में नकल 4 लाख में पास करने की डील प्रॉक्सी सर्वर से हल हो रहे थे पेपर

उत्तर प्रदेश STF ने SSC ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। नोएडा STF यूनिट ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित बालाजी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम को बायपास कर प्रॉक्सी सर्वर के जरिए पेपर सॉल्व कराने का आरोप है।

STF के मुताबिक, गिरोह CAPF, SSF कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा-2026 में धांधली करा रहा था। मौके से करीब 50 लाख रुपए नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, राउटर और कई अभ्यर्थियों की सूची बरामद हुई है।

सेंटर संचालक ही निकला मास्टरमाइंड

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रदीप चौहान ग्रेटर नोएडा में बालाजी डिजिटल जोन नाम से परीक्षा केंद्र चलाता था। STF के अनुसार वह लंबे समय से ऑनलाइन परीक्षाओं में धांधली कराने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।प्रदीप की मुलाकात बागपत निवासी अमित राणा से हुई थी, जिसने परीक्षा केंद्र के सर्वर को बायपास करने की तकनीक तैयार की। इसके जरिए बाहर बैठे सॉल्वर ऑनलाइन पेपर हल करते थे।

कैसे होता था पूरा खेल?

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी सीधे SSC सर्वर को हैक नहीं करते थे। वे परीक्षा केंद्र के नेटवर्क में अपनी अलग कैट-6 लाइन और प्रॉक्सी सर्वर जोड़ते थे।इसके बाद AnyDesk, UltraViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग टूल्स के जरिए बाहर बैठे सॉल्वर को सिस्टम का एक्सेस दिया जाता था। अभ्यर्थी सिर्फ कंप्यूटर के सामने बैठता था, जबकि असली पेपर कोई दूसरा व्यक्ति हल करता था। आईटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस प्रक्रिया में परीक्षा सॉफ्टवेयर को सामान्य गतिविधि दिखाई देती थी, जिससे धोखाधड़ी पकड़ना मुश्किल हो जाता था।

4 लाख रुपए में ‘पास कराने’ की डील

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह एक अभ्यर्थी से परीक्षा पास कराने के बदले करीब 4 लाख रुपए वसूलता था। इसमें से 50 हजार रुपए अभ्यर्थी लाने वाले एजेंट को दिए जाते थे।बाकी रकम गिरोह के मुख्य सदस्यों और सॉल्वर के बीच बांटी जाती थी। आरोपी संदीप भाटी ऐसे अभ्यर्थियों की तलाश करता था, जो पैसे देकर सरकारी नौकरी हासिल करना चाहते थे।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी?

  • प्रदीप चौहान, मुजफ्फरनगर

  • अरुण कुमार, मथुरा

  • संदीप भाटी, बुलंदशहर

  • निशांत राघव, बुलंदशहर

  • अमित राणा, बागपत

  • शाकिर मलिक, बागपत

  • विवेक कुमार, बुलंदशहर

4 चरणों में चल रही SSC GD परीक्षा

SSC GD भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चार चरणों में आयोजित की जा रही है।

  • पहला चरण: 27 अप्रैल से 2 मई

  • दूसरा चरण: 4 मई से 9 मई

  • तीसरा चरण: 18 मई से 23 मई

  • चौथा चरण: 25 मई से 30 मई

इस कार्रवाई के बाद ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। STF अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है।

 

संबंधित सामग्री

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।

‘वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’; मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी वायरल

देश-विदेश

‘वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’; मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी वायरल

रोम पहुंचते ही पीएम मोदी का जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में स्वागत किया। दोनों नेताओं की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। IMEC और भारत-इटली संबंधों पर अहम चर्चा होगी।

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

देश-विदेश

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे जांच में जुटा।

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

देश-विदेश

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में तापमान 45°C के पार पहुंचा।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

राज्य

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला और परिवार की प्रतिक्रिया।